
VIDEO: बीच सड़क पर आ गया शेर, आने-जाने वालों की थम गईं सांसें, फिर...
AajTak
इंटरनेट पर शेर के शिकार और हमले के तो कई वीडियो वायरल होते हैं. जाहिर ऐसे वीडियो में लोगों की दिलचस्पी होती है तो इसलिए सोशल मीडिया के एल्गोरिदम में सामने भी आते हैं. लेकिन एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखकर आपके शरीर में सिरहन पैदा हो जाएगी. इंस्टाग्राम पर ये वीडियो वायरल है.
इंटरनेट पर शेर के शिकार और हमले के तो कई वीडियो वायरल होते हैं. जाहिर ऐसे वीडियो में लोगों की दिलचस्पी होती है तो इसलिए सोशल मीडिया के एल्गोरिदम में सामने भी आते हैं. लेकिन एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखकर आपके शरीर में सिरहन पैदा हो जाएगी. इंस्टाग्राम पर ये वीडियो वायरल है.
इस वीडियो में जंगल के राजा को सड़क पर घूमते हुए देखा जा सकता है. हैरानी की बात तो ये है कि, जिस वक्त शेर सड़क पर था, उस वक्त सड़क पर बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक मौजूद थे. इस खौफनाक नजारे को देखकर वहां मौजूद लोगों की डर के मारे हालत खराब हो गई. ये वीडियो इंस्टा पेज @wildtrails.in नाम के हैंडल से शेयर किया गया है. जो अक्सर वाइल्ड लाइफ से जुड़े वीडियो शेयर करते रहते हैं.
देखें वीडियो
महज कुछ सेकंड का यह वीडियो गुजरात के गिर के एक गांव का बताया जा रहा है, जिसमें शेर भीड़ से भरी सड़क पर अपने अंदाज में चलता नजर आ रहा है. शेर को देख वहां मौजूद लोग हड़बड़ा जाते हैं और खुद को बचाने के लिए सड़क खाली कर देते हैं. अफरा-तफरी का ऐसा माहौल था कि लोग अपनी बाइक सड़क पर खड़ी कर शेर के पीछे खड़े हो जाते हैं. शेर बिना किसी हलचल के खामोशी से सड़क पर चलता दिखाई देता है.
गुजरात की सड़कों पर कैसे आते हैं शेर
गुजरात का गिर इलाका एशियाई शेरों का एकमात्र प्राकृतिक घर है. गिर राष्ट्रीय उद्यान के लिए जाना जाता है. यह जूनागढ़, अमरेली, और गिर सोमनाथ जिलों में फैला हुआ है और लगभग 1,412 वर्ग किलोमीटर में फैला है. यहां शेरों के अलावा तेंदुए, हिरण, नीलगाय, चिंगारा, सांभर और 300 से ज्यादा पक्षी प्रजातियाँ पाई जाती हैं.

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











