
Video: तीन दिन पहले ही CM नीतीश ने किया था 3831 करोड़ वाले पुल का उद्घाटन, देखें कैसे आ गई दरार
AajTak
पटना के जेपी गंगा पथ को 3831 करोड़ रुपये की लागत से तैयार किया गया था. तीन दिन पहले ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इसका उद्घाटन किया था. यह दरारें दीदारगंज के पास पुल के पिलर नंबर A-3 के पास नजर आ रही हैं. यह दरारें ब्रिज की दोनों लेन में नजर आ रही है.
बिहार की राजधानी पटना में तीन दिन पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जेपी गंगा पथ (जेपी सेतु) का उद्घाटन किया था. लेकिन तीन दिनों के भीतर ही इस पुल में बड़ी-बड़ी दरारें नजर आ रही हैं. इस घटना का वीडियो सामने आया है, जिसमें ब्रिज पर आई दरारों को साफ देखा जा सकता है.
पटना के जेपी गंगा पथ को 3831 करोड़ रुपये की लागत से तैयार किया गया था. तीन दिन पहले ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इसका उद्घाटन किया था. यह दरारें दीदारगंज के पास पुल के पिलर नंबर A-3 के पास नजर आ रही हैं. यह दरारें ब्रिज की दोनों लेन में नजर आ रही है.
बता दें कि 9 अप्रैल को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना के कंगन घाट से दीदारगंज तक बने इस गंगा पथ का लोकार्पण किया था. इस मौके पर मंच पर बिहार के दोनों उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा, पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन, विधानसभा अध्यक्ष नंदकिशोर यादव और कई वरिष्ठ अधिकारी व जनप्रतिनिधि मौजूद थे.
लेकिन लोकार्पण के बाद जब ब्रिज पर वाहनों की आवाजाही शुरू हुई तो इस मार्ग पर वाहनों का दबाव पड़ना शुरू हुआ, जिससे सड़क पर दरारें आ गई.
क्या चुनावी जल्दबाजी में हुआ अधूरा काम?
विशेषज्ञों और आम जनता की राय में यह दरारें एक संकेत हैं कि कहीं न कहीं निर्माण की गुणवत्ता में समझौता किया गया है. ऐसे में सवाल ये भी उठ रहे हैं कि क्या आगामी विधानसभा चुनावों को देखते हुए सरकार ने इस पुल का उद्घाटन जल्दबाजी में कर दिया, जिसके चलते इसमें दरारें आ गईं. तेज आंधी और बारिश के बीच मुख्यमंत्री का उद्घाटन कार्यक्रम में पहुंचना और उसी पुल पर दरारें आना बताता है कि उद्घाटन से पहले तकनीकी परीक्षण और सेफ्टी चेक पूरी तरह नहीं किए गए.

मध्य-पूर्व में जारी जंग का असर भारत की अर्थव्यवस्था पर दिखने लगा है. तेल कीमतें 70 से बढ़कर 110 डॉलर पार पहुंचीं, जिससे पेट्रोल-डीजल महंगे हुए और महंगाई का दबाव बढ़ा. ईरान-अमेरिका-इजरायल संघर्ष के बीच स्ट्रेट ऑफ होर्मुज संकट ने सप्लाई प्रभावित की. इसका असर ट्रांसपोर्ट, रुपया, सरकारी खर्च और आम लोगों की बचत पर पड़ रहा है.

बादशाह ने विवादित 'टटीरी' गाने पर माफी मांगी, लेकिन पुलिस जांच जारी है. शिबास कबिराज ने कहा कि कानून के अनुसार कार्रवाई होगी. महिला आयोग ने भी नोटिस जारी किया है. गन कल्चर वाले गानों पर भी सख्ती की बात कही गई है. इसी बीच हरियाणा पुलिस ने साइबर अपराध और रंगदारी कॉल्स रोकने के लिए 'अभेद्य' ऐप लॉन्च किया.

लेबनान के युद्ध क्षेत्र से रिपोर्टिंग करते हुए आज तक के वरिष्ठ पत्रकार अशरफ वानी ने बताया कि जंग सिर्फ गोलियों और धमाकों की नहीं, बल्कि डर, जिम्मेदारी और सच के बीच संतुलन की लड़ाई भी है. हर दिन मौत के साये में काम करते हुए उन्होंने तबाही, विस्थापन और इंसानी पीड़ा को करीब से देखा. ईद के दिन भी रिपोर्टिंग जारी रही. यह अनुभव सिर्फ कवरेज नहीं, बल्कि ऐसे सच का गवाह बनने की जिम्मेदारी थी- जहां हर पल जिंदगी और मौत के बीच फैसला लेना पड़ता है.

राजकोट में एक डॉक्टर ने साथी डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर 3 से 4 हजार निजी वीडियो रिकॉर्ड किए. आरोपी कमल नांढा पर एकतरफा प्यार में ऐसा करने और वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर 25 लाख रुपये मांगने का आरोप है. पुलिस के अनुसार कुछ लोगों ने 50,000 रुपये वसूल भी किए. मामले में 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच और गिरफ्तारी की कार्रवाई जारी है.

दिल्ली के उत्तम नगर में प्रदर्शन कर रहे हिंदूवादी संगठन के लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया. दरअसल, होली के मौके पर हुई युवक की हत्या के विरोध में हिंदूवादी संगठन के लोग उत्तम नगर में इकट्ठा हुए थे. इस दौरान पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया. ईद को देखते हुए पहले ही उत्तम नगर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी है.








