
रुपए का डॉलर के मुकाबले कमजोर होना, आने वाली महंगाई का साफ संकेत: राहुल गांधी
AajTak
रुपए का डॉलर के मुकाबले कमजोर होना, आने वाली महंगाई का साफ संकेत: राहुल गांधी
देश में बढ़ती महंगाई और गिरते रुपये को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने केंद्र सरकार को आड़े हाथों लिया है. उन्होंने आगाह किया कि रुपये की कमजोरी और इंडस्ट्रियल फ्यूल की कीमतों में बढ़ोतरी महज आंकड़े नहीं, बल्कि आने वाली एक बड़ी आर्थिक सुनामी के संकेत हैं. सरकार की नीतियों पर सवाल उठाते हुए राहुल गांधी ने तंज कसा कि आखिर इन हालात के बाद अब आम आदमी की थाली में क्या बचा है?
राहुल गांधी ने 'X' (ट्विटर) पर पोस्ट साझा करते हुए लिखा कि रुपये का डॉलर के मुकाबले कमजोर होकर 100 की तरफ बढ़ना और फ्यूल की कीमतों में उछाल सीधे तौर पर महंगाई को दावत दे रहा है. उन्होंने कहा, 'सरकार भले ही इसे नॉर्मल बताए, लेकिन हकीकत यह है कि इससे उत्पादन और ट्रांसपोर्ट दोनों महंगे हो जाएंगे. इसका सीधा असर रोजमर्रा की चीजों के दामों पर पड़ेगा और हर परिवार की जेब ढीली होगी.'
(खबर अपडेट की जा रही है)

मथुरा में गोरक्षक बाबा चंद्रशेखर उर्फ फरसा बाबा की हत्या के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया है. आरोप है कि गोत्सकरों ने फरसा बाबा को गाड़ी से कुचल दिया जिसके बाद उनकी मौत हो गई. अब सीएम योगी ने इस मामले में संज्ञान लेते हुए अफसरों को कठोर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है साथ ही कहाकि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

पाकिस्तान और चीन खुद को 'आयरन ब्रदर्स' कहते हैं, यानी ऐसी दोस्ती जो लोहे जैसी मजबूत है. लेकिन लोहे की एक फितरत होती है-अगर उसे खुले में और तूफानों में अनदेखा छोड़ दिया जाए, तो उसमें ज़ंग लग जाती है. आज पाकिस्तान ने अपनी इसी 'फौलादी दोस्ती' को अफगानिस्तान के साथ जंग और बलूच आतंकवाद की आंधी में झोंक दिया है.











