
VIDEO: कूनो में चीता मित्रों से बोले PM मोदी- मेरे नाम से मेरे रिश्तेदार भी आ जाएं तो घुसने मत देना
AajTak
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के मौके पर करीब 74 साल बाद देश में एक बार फिर चीतों की वापसी हुई जिन्हें मध्य प्रदेश के कूनो नेशनल पार्क में रखा गया है. चीतों की सुरक्षा को लेकर पीएम मोदी ने कहा कि मेरे रिश्तेदार भी आ जाएं तो उन्हें अंदर प्रवेश मत देना.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के मौके पर करीब 74 साल बाद देश में एक बार फिर चीतों की वापसी हुई है. नामीबिया से ला गए 8 चीतों को आज कूनो नेशनल पार्क में छोड़ा गया जो अब उनका नया घर है. चूंकि विदेश से लाए गए इन चीतों का जलवायु बदला है इसलिए अभी इन्हें डॉक्टरों की निगरानी में रखा जाएगा.
ऐसे चीतों की देखरेख के लिए वहां चीता मित्रों की नियुक्ति भी की गई है जो ना सिर्फ चीतों की सुविधा का ख्याल रखेंगे बल्कि लोगों को भी उसके पास जाने से अभी रोकेंगे. कूनो नेशनल पार्क में इन चीतों को छोड़ने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इन चीता मित्रों से मिले और उनसे बातें की.
इस दौरान चीतों को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनसे जो कहा अब उसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. पीएम मोदी ने चीता मित्रों से कहा, 'आप जैसे ही ये काम शुरू करोगे सबसे पहली मुसीबत क्या आने वाली है?'
फिर पीएम मोदी ने कहा, 'सबसे बड़ी समस्या नेता लोग करेंगे मेरे जैसे, अभी बताया गया होगा थोड़े दिनों तक चीता देखने के लिए आना नहीं है, उसे सेटल होने देना है, फिर वो बड़ी जगह पर जाएगा वहां कुछ दिन सेटल होने देना है लेकिन सब नेता लोग आ जाएंगे. नेता के रिश्तेदार आ जाएंगे. ये टीवी कैमरे वाले आ जाएंगे, वो होता है ना सबसे पहले ब्रेकिंग न्यूज वाले, वो आप पर दबाव डालेंगे, अफसरों पर दबाव डालेंगे.'
यहां देखिए वीडियो
पीएम मोदी ने चीता मित्रों से आगे कहा, 'ये आपका काम है कि किसी को घुसने मत देना, मैं भी आउं तो मुझे भी घुसने मत देना, मेरे नाम से मेरा कोई भी रिश्तेदार आ जाए तो भी नहीं, जब उसका समय पूरा होगा उसके बाद घुसने देना'

यूपी में जल जीवन मिशन में लापरवाही पर सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है. 12 जिलों के 26 इंजीनियरों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 12 को निलंबित किया गया, जबकि अन्य पर जांच, नोटिस और तबादले की कार्रवाई हुई है. खराब गुणवत्ता, धीमी प्रगति और शिकायतों के बाद यह कदम उठाया गया. सरकार ने स्पष्ट किया है कि हर घर नल योजना में किसी भी तरह की लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

कड़क है नॉर्थ बंगाल की चुनावी चाय! 54 सीटों में छुपा सत्ता का स्वाद, स्विंग वोटर्स करेंगे असली फैसला
उत्तर बंगाल की 54 सीटें पश्चिम बंगाल की सत्ता की चाबी मानी जाती हैं, जहां चुनावी ‘चाय’ का स्वाद हर बार बदलता है. टीएमसी और बीजेपी के बीच सीधी टक्कर में यह इलाका स्विंग जोन की भूमिका निभाता है. चाय बागान, पहाड़ी राजनीति, आदिवासी और राजवंशी वोटबैंक जैसे कई फैक्टर नतीजों को प्रभावित करते हैं. छोटे वोट शिफ्ट भी यहां बड़ा असर डाल सकते हैं, जिससे तय होगा कि राज्य की सत्ता किसके हाथ जाएगी.

मर तो वो 13 साल पहले गया था लेकिन मौत सचमुच तब उसके हिससे में आई जब इस चिता में लेटने के बाद जब हरीश की आत्मा की लाइट यानी रोशनी चिता से उठती इस आग के साथ मिलकर हमेशा-हमेशा के लिए ये दुनिया छोड़ गई. पर इस दुनिया को छोड़ने से पहले हरीश आजादा भारत के इतिहास का पहला भारतीय बन गया जिसे अदालत और अस्पताल ने मिलकर मां-बाप की इच्छा को ध्यान में रखते हुए इच्छामृत्यु दी.










