
Video: एक सेकंड की देरी से बची रिक्शा चालक की जान, रेलवे ट्रैक पर कर रहा था ये हरकत
AajTak
अलीगढ़ में रेलवे फाटक बंद होने पर भी एक रिक्शा चालक रेलवे ट्रैक पार करने लगा. तभी वहां से तेज रफ्तार ट्रेन गुजरी और रिक्शा उसकी चपेट में आ गया. हालांकि, रिक्शा चालक ने कूदकर अपनी जान बचा ली. पूरी घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. सोशल मीडिया पर इसका वीडियो खूब वायरल हो रहा है.
उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ से रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो वायरल हो रहा है. इसमें एक रिक्शा ट्रेन की चपेट में आते हुए CCTV में कैद हो गया. गनीमत रही कि रिक्शा चालक ने किसी तरह कूदकर अपनी जान बचा ली. बताया जा रहा है कि इस हादसे के लिए रिक्शा चालक खुद ही जिम्मेदार था.
ट्रेन के वहां से गुजरने का समय हो गया था. इसके चलते रेलवे फाटक को बंद कर दिया गया था. फिर भी रिक्शा चालक वहां से पटरी पार करके जाने लगा. वीडियो में देखा जा सकता है कि रिक्शा चालक जैसे ही पटरी के पास पास पहुंचता है, वैसे ही तेज रफ्तार ट्रेन वहां से गुजरती है.
इस दौरान रिक्शा ट्रेन की चपेट में आ जाता है. हालांकि, चालक कूदकर अपनी जान बचा लेता है. अगर कुछ सेकेंड की भी देरी हो जाती, तो उसकी भी जान जा सकती थी. आरपीएफ को जैसे ही इसकी सूचना मिली, उन्होंने रिक्शा चालक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया.
आरपीएफ के सब इंस्पेक्टर अमित चौधरी ने बताया रेलवे स्टेशन के नजदीक जब गेट नंबर- 110 बंद था. सीमा फाटक की तरफ से एक रिक्शा चालक जल्दबाजी में अपने रिक्शे को बूम के नीचे से निकालकर ट्रैक पार करने लगा.
इसी दौरान अप लाइन में आ रही बरौनी-नई दिल्ली एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में उसका रिक्शा आ गया. हादसे में रिक्शा चालक बाल-बाल बच गया. हालांकि, उसे कुछ गंभीर चोटें जरूर आई हैं. रिक्शा चालक को हमने गिरफ्तार कर लिया है.
#WATCH | Narrow escape for a rickshaw puller while crossing a railway track in Uttar Pradesh's Aligarh. (09.09) pic.twitter.com/Tb49XcaXcc

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.









