
Vastu Upay: फ्रिज के ऊपर गलती से भी न रखें ये चीजें, चारों तरफ से घेर लेता है वास्तु दोष
AajTak
vastu tips: वास्तु शास्त्र के अनुसार जब घर, दुकान या किसी भी स्थान की बनावट, दिशा, ऊर्जा प्रवाह या वस्तुओं का स्थान प्राकृतिक नियमों के विपरीत हो जाता है, तो उसे वास्तु दोष कहा जाता है. इसका असर धीरे-धीरे व्यक्ति के जीवन, स्वास्थ्य, धन और मानसिक शांति पर दिखाई देने लगता है.
Vastu Upay: आज के समय में फ्रिज हर घर की बुनियादी जरूरत बन चुका है. खाना सुरक्षित रखने से लेकर रोजमर्रा की लाइफ को आसान बनाने तक, फ्रिज हमारी दिनचर्या का अहम हिस्सा है. लेकिन सुविधा के चक्कर में अक्सर लोग फ्रिज के ऊपर अलग-अलग सामान रखना शुरू कर देते हैं, जिससे उसका ऊपरी हिस्सा भरा हुआ नजर आता है. क्या आप जानती हैं कि यह आदत वास्तु के अनुसार घर में नकारात्मक प्रभाव पैदा कर सकती है?
एस्ट्रोलॉजर और वास्तु शास्त्र एक्सपर्ट के अनुसार, फ्रिज के ऊपर रखा गया गलत सामान घर की ऊर्जा, स्वास्थ्य और मानसिक शांति को प्रभावित कर सकता है. आइए जानते हैं कि फ्रिज के ऊपर कौन-सी चीजें नहीं रखनी चाहिए और इसके पीछे का वास्तु कारण क्या है.
फ्रिज के ऊपर दवाइयां रखना नुकसानदायक
अक्सर घरों में दवाइयों का डिब्बा ऐसी जगह रखा जाता है, जहां से वह जल्दी मिल जाए, और इसी वजह से लोग उसे फ्रिज के ऊपर रख देते हैं. वास्तु अनुसार ऐसा करना सेहत से जुड़ी समस्याओं को बढ़ा सकता है. फ्रिज ठंडक और भारी ऊर्जा का प्रतीक माना जाता है, जबकि दवाइयां बीमारी की ऊर्जा से जुड़ी होती हैं. इन दोनों का मेल घर में नकारात्मक कंपन पैदा करता है, जिससे बार-बार बीमारियां होने की आशंका बढ़ जाती है. इसलिए दवाइयों को हमेशा किसी साफ, बंद अलमारी या ड्रॉअर में रखना बेहतर माना जाता है.
फ्रिज के ऊपर इलेक्ट्रॉनिक सामान
बहुत से लोग चार्जर, एक्सटेंशन बोर्ड, एडेप्टर या छोटी लाइट्स को फ्रिज के ऊपर रख देते हैं.लेकिन फ्रिज पहले से ही एक शक्तिशाली इलेक्ट्रॉनिक उपकरण है, जो इलेक्ट्रोमैग्नेटिक एनर्जी उत्पन्न करता है. ऐसे में उसके ऊपर और इलेक्ट्रॉनिक सामान रखने से घर में ऊर्जा असंतुलित हो जाती है. वास्तु के लिहाज से यह अग्नि तत्व को बढ़ाता है, जिससे चिड़चिड़ापन, तनाव और आपसी मतभेद बढ़ सकते हैं. साथ ही इससे आर्थिक और मानसिक परेशानियां भी जन्म ले सकती हैं.

चीनी मार्केट की शक्ल लगभग दो साल बाद बदल गई है. 2024 में BYD ने फॉक्सवैगन को पीछे छोड़ा था और 2025 में भी कंपनी चीनी मार्केट की टॉप कार सेलिंग ब्रांड बनी रही. हालांकि, 2026 की शुरुआत कुछ अलग हुई है. फॉक्सवैगन दोबारा चीनी मार्केट में टॉप सेलिंग ब्रांड बन गया है. कंपनी ने तमाम चीनी ब्रांड्स को पीछे छोड़ दिया है.

Aaj 17 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 17 मार्च 2026, दिन- मंगलवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, त्रयोदशी तिथि सुबह 09.23 बजे तक फिर चतुर्दशी तिथि, शतभिषा नक्षत्र, चंद्रमा- कुंभ में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.06 बजे से दोपहर 12.54 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 3.30 बजे से शाम 5 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.











