
Vastu Tips For Bedroom: बेडरूम की यह दिशा बढ़ा सकती है पति-पत्नी में टकरार, तुरंत करें बदलाव, बढ़ सकता है तनाव
AajTak
Vastu Tips For Bedroom: घर में सब ठीक रहता है, लेकिन बैडरूम में पहुंचते ही बढ़ जाती है नोंकझोंक? वास्तु शास्त्र के अनुसार, ईस्ट-साउथ-ईस्ट दिशा में बना बैडरूम दांपत्य जीवन में तनाव और ओवरथिंकिंग बढ़ा सकता है. तो आइए जानते हैं कि इस दिशा का प्रभाव, किनके लिए लाभकारी है और क्या सावधानियां बरतनी चाहिए.
Vastu Tips For Bedroom: घर में सब कुछ सामान्य रहता है, लेकिन जैसे ही पति-पत्नी बेडरूम में पहुंचते हैं, छोटी-छोटी बातों पर तकरार शुरू हो जाती है. बाहर दोनों एक-दूसरे का ख्याल रखते हैं, रिश्ते में तालमेल भी ठीक रहता है, फिर भी कमरे के अंदर माहौल बदल जाता है. अगर आपके साथ भी ऐसा हो रहा है तो एक बार अपने बेडरूम की दिशा जरूर जांच लें.
कहीं आपका बेडरूम साउथ-ईस्ट-साउथ (East-South-East) दिशा में तो नहीं है?
वास्तु शास्त्र के अनुसार, इस दिशा में बना बेडरूम दंपत्ति के बीच बेवजह की बहस को बढ़ा सकता है. खासतौर पर तब, जब सोते समय सिर इसी दिशा की ओर हो. कई बार झगड़े के बाद खुद महसूस होता है कि बात इतनी बड़ी थी ही नहीं, लेकिन उस समय स्थिति संभल नहीं पाती है. यदि आप अविवाहित हैं, तो इस दिशा में अधिक समय बिताना बेचैनी या एंग्जायटी जैसी स्थिति पैदा कर सकता है.
क्यों होती है ईस्ट-साउथ-ईस्ट दिशा में बहस?
वास्तु शास्त्र के अनुसार, यह दिशा 'मंथन' यानी गहन सोच-विचार की मानी जाती है. यहां अधिक समय बिताने से व्यक्ति ओवरथिंकिंग करने लगता है. दिमाग लगातार किसी न किसी विषय पर घूमता रहता है, कभी पुरानी बातें, तो कभी बेवजह के संदेह. इसी कारण रिश्तों में शक और अनावश्यक चिंतन बढ़ सकता है. जब एक ही विषय पर बार-बार विचार होता है, तो छोटी बातें भी बड़ी लगने लगती हैं. यही वजह है कि इस दिशा में बना बेडरूम दांपत्य जीवन में तनाव का कारण बन सकता है.
किन लोगों के लिए अच्छी मानी जाती है यह दिशा?

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.

Aaj 25 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 25 मार्च 2026, दिन- बुधवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, सप्तमी तिथि दोपहर 13.50 बजे तक फिर अष्टमी तिथि, मृगशिरा नक्षत्र शाम 17.33 बजे तक फिर आर्द्रा नक्षत्र, चंद्रमा- मिथुन में, सूर्य- मीन में, विजय मुहूर्त- दोपहर 14.30 बजे से दोपहर 15.19 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 12.27 बजे से दोपहर 13.59 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.











