
Vastu Tips: घर की ये छोटी गड़बड़ियां करा सकती हैं भारी नुकसान, आज ही करें इन्हें ठीक
AajTak
Vastu tips: घर के लिए वास्तु सबसे ज्यादा जरूरी माना जाता है. वास्तु के अनुसार घर में रखी चीजों का काफी महत्व होता है. अगर घर में चीजें गलत दिशा में रखी हैं या गलत तरीके से रखी हैं तो उसका घर के लोगों पर सराकात्मक और नकारात्मक प्रभाव पड़ता है. आइए जानते हैं कि घर में वास्तु के हिसाब से कौन सी गड़बड़ियां नहीं करनी चाहिए.
Vastu Tips: घर की छोटी छोटी गड़बड़ियां जीवन में बड़ी समस्याएं उत्पन्न कर सकती हैं. घर में रखी चीजों का वास्तु के विपरीत होना बेहद अशुभ माना जाता है. आपके घर में ऐसी कई चीजें हो सकती हैं, जो दिखने में बेहद मामूली हैं, लेकिन वास्तु के हिसाब से उसका बड़ा महत्व होता है. अक्सर लोग शास्त्रों की जानकारी के अभाव में जाने-अनजाने इन चीजों का घर में गलत जगह और गलत तरीके से इस्तेमाल करते हैं. आइए जानते हैं घर में वास्तु के हिसाब से कौन सी गड़बड़ियां नहीं करनी चाहिए.
1. घर का मुख्य द्वार
वास्तु के अनुसार घर के मुख्य द्वार में अंधेरा रखना अशुभ माना जाता है. वास्तु शास्त्र के मुताबिक मुख्य द्वार का रंग ठीक न होना बेहद खराब माना जाता है. मुख्य द्वार का आकर्षक न होना भी गलत माना जाता है. अगर घर के मुख्य द्वार में गड़बड़ी है तो इससे घर के लोगों के जीवन में आने वाली सफलता के अवसर कम हो जाते हैं.
उपाय- मुख्य द्वार को साफ रखिए. रोशनी रखें. घर का दरवाजा अच्छी तरह से पेंट हो.
2. घर के चित्र
घर में लगे हुए चित्र अगर खराब, टूटे-फूटे या गंदे हैं तो वास्तु के अनुसार इसे काफी अशुभ माना जाता है. घर के चित्रों पर धूल जमा होना भी सही नहीं माना जाता. एकसाथ बहुत सारे चित्रों का लगा होना या चित्र खराब हो रहे हैं तो इससे घर में वाद विवाद ज्यादा होता है. रिश्तों में खटास आती है.

उत्तर प्रदेश के क्रिकेटर रिंकू सिंह को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने क्षेत्रीय खेल अधिकारी (RSO) के पद पर नियुक्त किया है. पहले उन्हें बेसिक शिक्षा अधिकारी (BSA) बनाने की योजना थी, लेकिन विवादों के चलते ये नियुक्ति रद्द हो गई. रिंकू के संघर्ष और सफलता की कहानी प्रेरणादायक है, जो एक सामान्य परिवार से उठकर सरकारी अफसर बने. आइए समझते हैं पूरी कहानी...

इलेक्ट्रिक कारों को लेकर लोगों को हमेशा एक डर सताता है कि क्या हो अगर रास्ते में बैटरी खत्म हो जाए. कई बार इन गाड़ियों को चलाते हुए लगता है कि क्या होता अगर एक पावर बैकअप साथ होता. ऐसा ही एक पावर बैकअप रेंज एक्सटेंडर ईवी में मिलता है. ये टेक्नोलॉजी लोगों को ईवी पर स्विच करने में मदद कर सकती है, लेकिन ये हाइब्रिड से काफी अलग है.

Chaitra Navratri 2026 Durga Ashtami: चैत्र नवरात्र की दुर्गाष्टमी बहुत ही महत्वपूर्ण तिथि मानी जाती है. इस दिन छोटी कन्याओं का पूजन करने से मां दुर्गा का आशीर्वाद प्राप्त होता है. आज कन्या पूजन के लिए 3 मुहूर्त प्राप्त होंगे. जिसमें पहला मुहूर्त आज सुबह 6 बजकर 16 मिनट से शुरू होगा और समाप्त 7 बजकर 48 मिनट पर होगा.










