Primary Country (Mandatory)

Other Country (Optional)

Set News Language for United States

Primary Language (Mandatory)
Other Language[s] (Optional)
No other language available

Set News Language for World

Primary Language (Mandatory)
Other Language(s) (Optional)

Set News Source for United States

Primary Source (Mandatory)
Other Source[s] (Optional)

Set News Source for World

Primary Source (Mandatory)
Other Source(s) (Optional)
  • Countries
    • India
    • United States
    • Qatar
    • Germany
    • China
    • Canada
    • Singapore
    • World
  • Categories
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • Sports
    • Special
    • All Categories
  • Available Languages for United States
    • English
  • All Languages
    • English
    • Hindi
    • Arabic
    • German
    • Chinese
    • French
  • Sources
    • India
      • AajTak
      • NDTV India
      • The Hindu
      • India Today
      • Zee News
      • NDTV
      • BBC
      • The Wire
      • News18
      • News 24
      • The Quint
      • ABP News
      • Zee News
      • News 24
    • United States
      • CNN
      • Fox News
      • Al Jazeera
      • CBSN
      • NY Post
      • Voice of America
      • The New York Times
      • HuffPost
      • ABC News
      • Newsy
      • USA TODAY
      • NBC News
      • CNBC
    • Qatar
      • Al Jazeera
      • Al Arab
      • The Peninsula
      • Gulf Times
      • Al Sharq
      • Qatar Tribune
      • Al Raya
      • Lusail
    • Germany
      • DW
      • ZDF
      • ProSieben
      • RTL
      • n-tv
      • Die Welt
      • Süddeutsche Zeitung
      • Frankfurter Rundschau
    • China
      • China Daily
      • BBC
      • The New York Times
      • Voice of America
      • Beijing Daily
      • The Epoch Times
      • Ta Kung Pao
      • Xinmin Evening News
    • Canada
      • CBC
      • Radio-Canada
      • CTV
      • TVA Nouvelles
      • Le Journal de Montréal
      • Global News
      • BNN Bloomberg
      • Métro
    • Singapore
      • CNA
      • The Straits Times
      • Lianhe Zaobao
      • 8world
रॉकेट हमला भी झेल गई TESLA! इजरायली कार मालिक ने Musk को कहा थैंक्यू

रॉकेट हमला भी झेल गई TESLA! इजरायली कार मालिक ने Musk को कहा थैंक्यू

AajTak
Friday, April 03, 2026 05:43:47 AM UTC

कार मालिक का कहना है कि, इजरायल के नेतान्या में रॉकेट शार्पेनल का भारी टुकड़ा उनकी कार के छत पर गिरा. लेकिन कार के सनरूफ ने उस इम्पैक्ट को झेल लिया. हालांकि उस पर एक गहरा गड्ढा बन गया, लेकिन कांच टूटकर बिखरा नहीं. इस सेफ्टी के लिए उन्होंने कंपनी और एलन मस्क दोनों को धन्यवाद दिया है.

Tesla Survives Rocket Attack: पश्चिमी एशिया इन दिनों बम, गोला, बारूद साए में सांस ले रहा है. ईरान और इजरायल के आसमान से रॉकेट गिर रहे है. रह-रह कर सायरन बज रहे हैं और जान बचाने के लिए बंकर की तरफ भाग रहे हैं. ऐसे माहौल में अगर कोई कार सड़क किनारे खड़ी रहकर सीधा रॉकेट का वार झेल जाए और तो कहानी तो बनती है. इजरायल के नेतान्या में कुछ ऐसा ही हुआ, जहां एक Tesla Model Y पर आसमान से रॉकेट का टुकड़ा गिरा, लेकिन कार ने उसे झेल लिया. अब कार मालिक ने टेस्ला टीम और एलन मस्क दोनों को शुक्रिया कहा है.

यह घटना इजरायल के नेतान्या इलाके की है. जहां की रहने वाली लारा शूस्टरमैन (Lara Shusterman) ने फेसबुक पर इस हादसे के बारे में विस्तार से बताया है. लारा ने अपने पोस्ट में लिखा कि, "30 मार्च, 2026 को, नेतन्या में एक रॉकेट हमले के दौरान, मेरी 2024 मॉडल Tesla Model Y कार पर एक भारी टुकड़ा आकर गिरा. लेकिन कार के सनरूफ ने उस वार को झेल लिया. हालांकि उस पर एक गहरा गड्ढा बन गया, लेकिन कांच खतरनाक तरीके से टूटकर बिखरा नहीं. उसने उस झटके को रोक लिया और आसमान से गिरे उस मेटल के टुकड़े को ज़मीन की ओर धकेल दिया." 

लारा आगे लिखती हैं कि, "उस पल मुझे यह समझ आया कि, टेस्ला सिर्फ़ एक कार नहीं है यह एक सुरक्षा कवच है, और बेहद मुश्किल हालात में भी भरोसे का साथी है. इस सेफ्टी के लिए भगवान का शुक्र है, और इस शानदार कार के लिए एलन मस्क और टेस्ला टीम का धन्यवाद." हालांकि, यह साफ नहीं हो पाया कि लारा उस समय कार में कोई मौजूद था या नहीं.

कार मालिक ने सोशल मीडिया पर बताया कि रॉकेट का शार्पेनल सीधे ऊपर से गिरा, लेकिन कार की मजबूत ग्लास रूफ ने उसे अंदर घुसने नहीं दिया. यह एक तरह से चमत्कार जैसा था कि इतना भारी टुकड़ा भी केबिन को नुकसान नहीं पहुंचा पाया. सोशल मीडिया पर यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है और जमकर इसकी तस्वीरों को शेयर कर रहे हैं. हालांकि इस घटना पर अभी तक Elon Musk की कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है.

Tesla Model Y दुनिया भर में अपने पावर और परफॉर्मेंस के लिए मशहूर है. इसे ख़ास तरीके से डिजाइन किया गया है. इसमें मजबूत ग्लास रूफ और गीगाकास्ट बॉडी का इस्तेमाल होता है, जो किसी भी एक्सीडेंट के समय इम्पैक्ट को झेलने में सक्षम है जिससे कार में सवार लोगों को ज्यादा से ज्यादा सेफ्टी मिलती है. एक्सपर्ट का मानना है कि इलेक्ट्रिक कारों में बैटरी नीचे और सेफ जगह पर होती है, जिससे टक्कर के समय बैलेंस बेहतर रहता है. यही वजह है कि Model Y को यूरो NCAP क्रैश टेस्ट में 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग भी मिल चुकी है.

टेस्ला ने अपनी इसी कार से भारत में एंट्री की है. इस कार को पिछले साल इंडियन मार्केट में लॉन्च किया गया था. इसकी शुरुआती कीमत 59.89 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) रखी गई है. इसका स्टैंडर्ड वर्जन एक बार चार्ज करने पर करीब 500 किमी तक चल सकता है और 0 से 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार 5.9 सेकंड में पकड़ लेता है. वहीं लॉन्ग रेंज वेरिएंट 622 किमी तक की रेंज देता है और 0 से 100 किमी प्रति घंटे की स्पीड 5.6 सेकंड में पकड़ लेता है. इसमें 78.1 kWh की बैटरी दी गई है और दोनों वर्जन की टॉप स्पीड 201 किमी प्रति घंटा बताई जाती है.  

Read full story on AajTak
Share this story on:-
More Related News
Silver Gold Crash: ट्रंप के बयान से चांदी क्रैश, 19000 रुपये हुई सस्ती... सोने में भी भारी गिरावट

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बयान से सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट देखी जा रही है. दरअसल, ट्रंप के बयान से दुनियाभर में महंगाई को लेकर चिंता बढ़ गई है. जिससे सोने-चांदी में फिर से भारी बिकवाली देखी जा रही है.

Good Friday 2026: गुड फ्राइडे कल, जानें- जीसस को सूली पर चढ़ाए जाने के दिन को गुड क्यों कहते हैं

3 अप्रैल को गुड फ्राइडे है. ईसाई समुदाय के लोगों में इसे एक पवित्र दिन माना गया है. मान्यता है कि इसी दिन जीसस को सूली पर चढ़ाया गया था. लेकिन क्या आपने सोचा है कि जिस दिन जीसस को सूली पर चढ़ाया गया, उसे आखिर गुड क्यों कहते हैं.

दांत दिखवाने डॉक्टर के पास गया शख्स, ऐसी बीमारी निकली कि काटने पड़े दोनों हाथ- पैर

दांत में दर्द और मसूड़े में सूजन के बाद एक शख्स इलाज के लिए डेंटिस्ट के पास गया. वहां से आने के बाद उसे ऐसी परेशानी शुरू हो गई कि दोबारा उसे अस्पताल में भर्ती होना पड़ा, जहां डॉक्टरों को उसकी जान बचाने के लिए मजबूरन उसके दोनों हाथ और पैर काटने पड़े.

राइटिंग से नंबर तक... जानिए- AI कैसे चेक करेगा बोर्ड एग्जाम की कॉप‍ियां? ये है पूरी तकनीक

देशभर के शिक्षा बोर्ड अब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की मदद से बोर्ड परीक्षाओं की उत्तर पुस्तिकाओं की जांच प्रक्रिया को डिजिटल और तकनीक आधारित बनाने की तैयारी कर रहे हैं. नई प्रणाली में AI छात्र की लिखावट को पहचान कर उत्तरों का विश्लेषण करेगा, जिससे मूल्यांकन तेज, पारदर्शी और मानवीय त्रुटियों से मुक्त होगा. हालांकि अंतिम अंक शिक्षक ही देंगे.

सिर्फ एक दिन के लिए अमेरिका से इंडिया आया शख्स, देखना था ताजमहल

सोशल मीडिया पर एक कंटेंट क्रिएटर की कहानी वायरल हो रही है, जो न्यूयॉर्क से भारत की सिर्फ एक दिन के टूर पर आया था. क्योंकि उसे यहां आगरा में ताजमहल देखना था.

Hanuman Jayanti 2026: हनुमान जयंती पर राशिनुसार करें इन चीजों का दान, प्राप्त होगा संकटमोचन का आशीर्वाद

Hanuman Jayanti 2026: हनुमान जयंती के दिन दान धर्म का कार्य करना भी बहुत ही शुभ माना जाता है. इसी कारण इस दिन राशिनुसार दान करने से जीवन की परेशानियां दूर होती हैं. तो आइए जानते हैं कि किस राशि के लिए क्या दान शुभ माना गया है और कैसे मिलेगा हनुमान जी का आशीर्वाद.

गर्मियों में फ्रिज से आती है गंदी बदबू? किचन की इन 3 चीजों से करें सफाई, चमक उठेगा कोना-कोना!

How to Clean Refrigerator: फ्रिज की बदबू और गंदगी से परेशान हैं? लेकिन टेंशन की जरूरत नहीं है, क्योंकि बेकिंग सोडा, सिरका और नींबू जैसे घरेलू सामानों से बिना किसी केमिकल के फ्रिज को डीप क्लीन किया जा सकता है. इन आसान स्टेप्स को फॉलो करके आप अपने फ्रिज को बैक्टीरिया फ्री और हमेशा फ्रेश रख सकते हैं.

समुद्र में बच्चे को जन्म देती दिखी व्हेल, दूसरे साथी कर रहे थे हेल्प, सामने आया रेयर Video

इंटरनेट पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें समुद्र के बीच व्हेल बच्चे को जन्म देती दिखाई दे रही है. इस घटना को एक वैज्ञानिक ने रिकॉर्ड किया है और सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया. इस तरह यह रेयर और अनूठा वीडियो वायरल हो रहा है.

क्या है ऑटोनोमस डेटाबेस जो Oracle से 12 हजार भारतीयों की छंटनी की वजह बना

इन दिनों अमेरिकी कंपनी ओरैकल काफी चर्चा में है. वजह ये है कि कंपनी 30 हजार लोगों को कंपनी से निकाल रही है. बताया जा रहा है कि सिर्फ भारत से ही कंपनी ने अब तक 12 हजार लोगों को निकाल दिया है. सवाल ये है कि ऐसा क्यों हुआ? सिर्फ AI ही है या वजह कुछ और भी है. आइए जानने की कोशिश करते हैं.

कंपनी के बड़े अधिकारी चुप, 6 महीने में ही Oracle के साथ हो गया खेल... तभी इतनी बड़ी छंटनी!

Oracle Layoffs reasons: कंपनी लेऑफ की सबसे बड़ी वजह (Artificial Intelligence-AI) में भारी निवेश का हवाला दे रही है, कंपनी बता रही है कि बड़े डेटा सेंटर प्रोजेक्ट्स पर खर्च काफी बढ़ गया है. लेकिन इसके अलावा एक और बड़ा कारण है.

कैब की तरह बुक करें 'नारियल तोड़ने' वाला, चर्चा में केरल की ये ऑनलाइन सर्विस

केरल में अब नारियल तोड़ने वाले को भी ऐप या कॉल के जरिए बुक किया जा सकता है. आनंद महिंद्रा द्वारा शेयर किया गया वीडियो दिखाता है कि कैसे पारंपरिक काम भी अब डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़कर आसान और आधुनिक बन रहे हैं.

Hanuman Jayanti 2026: कोसों दूर रहेगा दुख-संकट, आज जरूर करें श्री हनुमान बाहुक का पाठ

आज हनुमान जयंती है. इस दिन भक्त पूरी श्रद्धा के साथ हनुमान जी की पूजा करते हैें. कई लोग श्री हनुमान बाहुक का पाठ भी करते हैं, जिसे तुलसीदास ने रचा था. मान्यता है कि इसके पाठ से शारीरिक और मानसिक कष्ट दूर होते हैं.

AI ने छीनी 12 हजार नौकरियां! Oracle की छंटनी के बीच चर्चा में परप्लेक्सिटी CEO का ये बयान

Oracle कंपनी ने भारत में करीब 12 हजारों लोगों को बेरोजगार कर दिया है. इसी बीच AI कंपनी परफ्लेक्सिटी के सीईओ अरविंद श्रीनिवास का बयान चर्चा में है. उन्होंने कहा कि AI की वजह से अगर नौकरी चल गई है तो अपना बिजनेस शुरू करना चाहिए.

Mangal Nakshatra Parivartan 2026: 6 अप्रैल को शनि के नक्षत्र में मंगल करेंगे प्रवेश, इन राशियों को मिलेगा धन और सफलता

Mangal Nakshatra Parivartan 2026: मंगल का शनि के नक्षत्र में गोचर कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ साबित हो सकता है. इस दौरान करियर, धन और निवेश में अच्छे अवसर मिलने के संकेत हैं. कई लोगों के लिए तरक्की और सफलता के नए रास्ते खुल सकते हैं. जानिए किन राशियों को इस गोचर से सबसे ज्यादा लाभ होने वाला है.

रॉकेट हमला भी झेल गई TESLA! इजरायली कार मालिक ने Musk को कहा थैंक्यू

कार मालिक का कहना है कि, इजरायल के नेतान्या में रॉकेट शार्पेनल का भारी टुकड़ा उनकी कार के छत पर गिरा. लेकिन कार के सनरूफ ने उस इम्पैक्ट को झेल लिया. हालांकि उस पर एक गहरा गड्ढा बन गया, लेकिन कांच टूटकर बिखरा नहीं. इस सेफ्टी के लिए उन्होंने कंपनी और एलन मस्क दोनों को धन्यवाद दिया है.

Surya Gochar 2026: 14 अप्रैल को सूर्य का मेष में गोचर, अभी से संभल जाएं 3 राशियां

Surya Gochar 2026: सूर्य का मेष राशि में गोचर ज्योतिष शास्त्र में एक बेहद महत्वपूर्ण घटना मानी जाती है. सूर्य को ग्रहों का राजा कहा जाता है,जब वह मेष राशि में प्रवेश करते हैं, तो इसे उनकी उच्च स्थिति माना जाता है.

नर्सरी की फीस ₹3.7 लाख, मां बोली- SIP में निवेश करना ज्यादा बेहतर

गुरुग्राम की एक मां ने अपने बच्चे की नर्सरी की ₹1.24 लाख तिमाही फीस का स्क्रीनशॉट शेयर किया, जिसके बाद सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई. उन्होंने मजाक में कहा कि इतनी फीस देने के बजाय वे बच्चे को घर पर पढ़ाने और पैसे निवेश करने का सोच रही हैं.

नौकरी से निकाला, फिर WFH में थमा दी पूरी जिम्मेदारी, टेक्नीशियन की कहानी वायरल

मोहाली के एक टेक्नीशियन को अचानक नौकरी से निकाल दिया गया, लेकिन बाद में उसी कंपनी ने उसे वर्क फ्रॉम होम में ज्यादा जिम्मेदारियों के साथ काम करने का ऑफर दिया. यह कहानी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है.

Grah Gochar 2026: शुक्र-बुध-वरुण का बन चुका है खास योग, इन राशियों की खुल सकती है किस्मत!

Grah Gochar 2026: ग्रहों की चाल में बदलाव कई बार अचानक जीवन में नए मौके लेकर आता है. हाल ही में बने खास ग्रह योग कुछ राशियों के लिए लाभ और प्रगति के संकेत दे रहे हैं. करियर, धन और रिश्तों में सकारात्मक बदलाव की संभावना बन रही है. जानें किन लोगों के लिए यह समय शुभ साबित हो सकता है.

क्यों चेहरे पर हथौड़ा मार रहे युवा? ‘Bone Smashing’ ट्रेंड वायरल

सोशल मीडिया पर ‘Bone Smashing’ नाम का खतरनाक ट्रेंड वायरल हो रहा है, जिसमें युवा जॉ-लाइन शार्प करने के लिए चेहरे पर हथौड़ा मार रहे हैं. डॉक्टरों ने इसे बेहद खतरनाक बताते हुए गंभीर चोट और स्थायी नुकसान की चेतावनी दी है.

Aaj Ka Panchang, 3 April 2026: जानिए 03 अप्रैल 2026, दिन- शुक्रवार का पंचांग और शुभ मुहूर्त

Aaj 3 April 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 3 अप्रैल 2026, दिन- शुक्रवार, वैशाख मास, कृष्ण पक्ष, प्रतिपदा तिथि सुबह 08.42 बजे तक फिर द्वितीया तिथि, चित्रा नक्षत्र रात 19.25 बजे तक फिर स्वाति नक्षत्र, चंद्रमा- कन्या में सुबह 06.28 बजे तक फिर तुला राशि, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.00 बजे से दोपहर 12.50 बजे तक, राहुकाल- सुबह 10.51 बजे से दोपहर 12.25 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.

iPhone 17e Review: Apple का सबसे सस्ता iPhone, देखें पूरी परफॉर्मेंस रिपोर्ट 

Apple ने हाल ही में अपना सबसे सस्ता हैंडसेट लॉन्च किया है. IPhone 17e का डिजाइन iPhone 16e से मिलता जुलता है. हालांकि इस बार काफी कुछ नया भी है. हमने इसे यूज किया है और आपको इस रिव्यू में बताते हैं इस फोन की पूरी रिपोर्ट. 

Shani Mangal Yuti 2026: युद्ध, महंगाई और बेरोजगारी... दुनिया में उथल-पुथल का संकेत दे रही मंगल-शनि की महायुति

मीन राशि में मंगल और शनि की महायुति बन गई है. ज्योतिषाचार्य डॉ. अरुणेश कुमार शर्मा ने इस युति को देश-दुनिया के लिए खतरनाक माना है. उनका कहना है कि यह युति आग, पानी और वायु से जुड़े ग्रहों का मिलन है. जो कि आने वाले समय में देश-दुनिया पर बुरा प्रभाव डाल सकती है.

X से वीडियो लिंक कॉपी फीचर गायब? सच जानकर चौंक जाएंगे, निकला अप्रैल फूल प्रैंक

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पुराना नाम Twitter) को लेकर एक पोस्ट वायरल हो रहा है, जिसमें दावा किया है वीडियो लिंक कॉपी रिमूव कर दिया है. जबकि यह अप्रैल फूल प्रैंक है. यह फीचर अभी भी मौजूद है.

भौकाली लुक और जबरदस्त परफॉर्मेंस, सुजुकी ने लॉन्च किया नया Burgman

भारतीय बाजार में सुजुकी ने अपने मैक्सी स्कूटर Burgman को अपडेट कर दिया है. यानी कंपनी ने इसका नया वर्जन लॉन्च कर दिया है, जो ग्लोबल मार्केट में मौजूद अपने बड़े भाइयों के डिजाइन लैंग्वेज को फॉलो करता है. इस स्कूटर के ना सिर्फ डिजाइन को अपडेट किया गया है बल्कि इसमें नए फीचर्स भी जोड़े गए हैं. आइए जानते हैं इस स्कूटर की कीमतें और खास बातें.

© 2008 - 2026 Webjosh  |  News Archive  |  Privacy Policy  |  Contact Us