
Vande Bharat Train: 180 किमी की रफ्तार से दौड़ी वंदे भारत एक्सप्रेस, देखिए वीडियो
AajTak
वंदे भारत ट्रेन अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस है. इनमें जीपीएस आधारित सूचना सिस्टम, सीसीटीवी कैमरे, वैक्यूम आधारित बायो टॉयलेट, ऑटोमैटिक स्लाइडिंग डोर और हर कोच में चार आपातकालीन पुश बटन हैं.
Indian Railway: भारत की तीसरी वंदे भारत एक्सप्रेस ने ट्रायल रन में 180 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ी. केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने ट्विटर पर पर इसकी जानकारी देते हुए कहा कि, वंदे भारत-2 का स्पीड ट्रायल कोटा-नागदा सेक्शन के बीच 120/130/150 और 180 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से शुरू हुआ.
देश में अभी दो वंदे भारत ट्रेन चल रही हैं. भारत की पहली वंदे भारत ट्रेन नई दिल्ली से वाराणसी के बीच चलाई गई थी. इसके बाद नई दिल्ली से कटरा के बीच भी एक वंदे भारत ट्रेन चलाई गई थी. अब तीसरी वंदे भारत ट्रेन का ट्रायल चल रहा है. माना जा रहा है कि यह ट्रेन मुंबई-अहमदाबाद रूट पर चलाई जा सकती है.
नई दिल्ली से वाराणसी और नई दिल्ली-कटरा के बीच जो वंदे भारत ट्रेन चल रही है, वो अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस है. इनमें जीपीएस आधारित सूचना सिस्टम, सीसीटीवी कैमरे, वैक्यूम आधारित बायो टॉयलेट, ऑटोमैटिक स्लाइडिंग डोर और हर कोच में चार आपातकालीन पुश बटन हैं.
Superior ride quality. Look at the glass. Stable at 180 kmph speed.#VandeBharat-2 pic.twitter.com/uYdHhCrDpy
बता दें कि देश की सबसे हाई स्पीड से चलने वाली ट्रेन वंदे भारत ट्रेन है. इस ट्रेन की अधिकतम स्पीड 180 किलोमीटर प्रति घंटा है.

पश्चिम बंगाल की सत्ता की कुर्सी का रास्ता अल्पसंख्यकों मोहल्लों से होकर गुजरता है. और ममता बनर्जी ने इस बात को न सिर्फ समझा है, बल्कि पिछले 15 सालों में इसी से अपनी सत्ता के किले को चुनाव दर चुनाव मजबूत बनाया है. आज जब 2026 के विधानसभा चुनाव करीब हैं, तो ममता का मुस्लिम वोट बैंक पर कब्जा पहले से कहीं ज्यादा मजबूत नजर आता है.

कश्मीर से लेकर हिमाचल तक मौसम ने अचानक करवट ले ली है. जोजिला पास और गंदरबल इलाके में ताजा बर्फबारी से ट्रैफिक प्रभावित हुआ है, जबकि गुलमर्ग,सोनमर्ग और अन्य ऊंचाई वाले इलाकों में भारी हिमपात से ठंड फिर लौट आई है. उधर हिमाचल में लाहौल स्पीति, रोहतांग और अटल टनल के आसपास बर्फबारी ने हालात बदल दिए हैं. देखें रिपोर्ट.

Happy Navratri 2026 Wishes: हिंदू धर्म में चैत्र नवरात्रि का विशेष महत्व है.पंचांग के अनुसार, चैत्र नवरात्रि चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से शुरू होकर नवमी तिथि तक चलती है. इन 9 दिनों में भक्त मां दुर्गा के 9 स्वरूपों की पूजा करते हैं. इस साल चैत्र नवरात्रि 19 मार्च से शुरू होकर 27 मार्च 2026 तक चलेगी.इस खास मौके पर आप अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को सोशल मीडिया के जरिए देवी मां की भक्ति से भरपूर मैसेज भेजकर चैत्र नवरात्रि की शुभकामनाएं दे सकते हैं.










