
Vande Bharat: खास शो में जानें 2024 के लिए क्या है छत्तीसगढ़ का चुनावी समीकरण
AajTak
आजतक के खास शो 'वंदे भारत' में अलग-अलग राज्यों में जाकर लोगों की राय जानी जा रही है. देश में चल रही वंदे भारत ट्रेन में सफर करते हुए आजतक संवाददाता अलग-अलग राज्यों में पहुंचकर वहां के लोगों के मूड को जानने की कोशिश कर रहे हैं. इस बीच आजतक का खास शो वंदे भारत जा पहुंचा छत्तीसगढ़, जहां लोगों की राय जानी गई.
लोकसभा चुनावों में कुछ ही वक्त बचा है. राजनीतिक पार्टियां तैयारियों में जुटी हैं. उम्मीदवारों की लिस्ट तैयार की जा रही हैं. इस बीच आजतक के खास शो 'वंदे भारत' में अलग-अलग राज्यों में जाकर लोगों की राय जानी जा रही है. देश में चल रही वंदे भारत ट्रेन में सफर करते हुए आजतक संवाददाता अलग-अलग राज्यों में पहुंचकर वहां के लोगों के मूड को जानने की कोशिश कर रहे हैं. इस बीच आजतक का खास शो वंदे भारत जा पहुंचा छत्तीसगढ़, जहां लोगों की राय जानी गई.
छत्तीसगढ़ में चल रही वंदे भारत ट्रेन बिलासपुर से चलकर रायपुर और दुर्ग होते हुए नागपुर पहुंचती है. 2024 का चुनावी मूड जानने के लिए ट्रेन में सफर कर रहे लोगों से भी राय जानी गई. इस दौरान उन्होंने राम मंदिर समेत अन्य योजनाओं को लेकर मोदी सरकार की तारीफ की.
यहां देखें 24 चुनाव की एक्सप्रेस कवरेज, आजतक संवाददाता सुमी राजाप्पन के साथ-

अमेरिका-इजरायल की ईरान से जंग की वजह से देशभर में LPG की किल्लत अब भी जारी है. गैस एजेंसियों के बाहर लम्बी लाइनें हैं. गैस सिलेंडर की कालाबाजारी और जमाखोरी भी हो रही है. होटल-रेस्टोरेंट में गैस का स्टॉक खत्म होने से बिजनेस ठप होने लगे हैं. कई जगह ताले भी लटकने लगे हैं. त्योहारी सीजन में घरों में भी इसका असर दिख रहा है.

पश्चिम बंगाल की सत्ता की कुर्सी का रास्ता अल्पसंख्यकों मोहल्लों से होकर गुजरता है. और ममता बनर्जी ने इस बात को न सिर्फ समझा है, बल्कि पिछले 15 सालों में इसी से अपनी सत्ता के किले को चुनाव दर चुनाव मजबूत बनाया है. आज जब 2026 के विधानसभा चुनाव करीब हैं, तो ममता का मुस्लिम वोट बैंक पर कब्जा पहले से कहीं ज्यादा मजबूत नजर आता है.

कश्मीर से लेकर हिमाचल तक मौसम ने अचानक करवट ले ली है. जोजिला पास और गंदरबल इलाके में ताजा बर्फबारी से ट्रैफिक प्रभावित हुआ है, जबकि गुलमर्ग,सोनमर्ग और अन्य ऊंचाई वाले इलाकों में भारी हिमपात से ठंड फिर लौट आई है. उधर हिमाचल में लाहौल स्पीति, रोहतांग और अटल टनल के आसपास बर्फबारी ने हालात बदल दिए हैं. देखें रिपोर्ट.










