
Vaishakh Month 2025 Upay: वैशाख के महीने में जरूर करें ये दिव्य उपाय, श्रीहरि की कृपा से पूरी होगी हर मनोकामना
AajTak
Vaishakh Maas 2025: अगर इस महीने में किसी भी पवित्र नदी में स्नान, दान और पूजा-पाठ का फल कई गुना बढ़ जाता है. वैशाख महीने में कई त्योहार आते है जैसे अक्षय तृतीया, नृसिंह जयंती और परशुराम जयंती भी मनाए जाते हैं. इस माह में भगवान विष्णु और श्रीकृष्ण की पूजा करना बहुत ही उत्तम माना जाता है. आइए जानते हैं इस महीने के महत्व और भगवान की कृपा पाने के कुछ आसान उपाय
Vaishakh Maas 2025: वैशाख माह चल रहा है. सनातन धर्म में वैशाख बहुत ही पवित्र महीना माना जाता है. यह महीना भगवान विष्णु को समर्पित है और इस माह को पुण्य कमाने का महीना कहा जाता है. शास्त्र में इसे मधुसूदन मास भी कहते हैं. वैशाख मास में सूर्य मेष राशि में प्रवेश करता है, जो नई ऊर्जा और सकारात्मकता का प्रतीक है. इस महीने पवित्र नदी में स्नान, दान और मोक्ष प्राप्ति के लिए भी कल्याणकारी उपाय किए जाते हैं. आइए आज आपको वैशाख माह में किए जाने वाले कुछ ऐसे ही उपाय बताते हैं.
वैशाख माह के चमत्कारी उपाय
1. वैशाख मास में किसी पवित्र नदी में जरूर स्नान करें. इस महीने घर में नहाने के पानी में गंगाजल मिलाकर स्नान अवश्य करें. ऐसा करने से सारे पाप नष्ट हो जाते है और मन शुद्ध हो जाता है.
2. भगवान विष्णु की पूजा, नाम जाप आदि जरूर करें इससे आत्मिक शांति मिलती है.
3. वैशाख मास में गर्मी बहुत अधिक होती है. इस समय मनुष्य और पशुओं को जल अवश्य पिलाएं. पेड़ों को भी पानी दें. इससे सुख-समृद्धि और अच्छा स्वास्थ्य मिलता है.
4. वैशाख मास के अक्षय तृतीया में सोना, चांदी, अनाज या मिट्टी के बर्तन दान करें. गरीबों को खाना खिलाएं. कपड़े, छाता या जूते-चप्पल का दान जरूर करें. इससे धन-धान्य में वृद्धि होती है.

सेव द चिल्ड्रन की रिपोर्ट के अनुसार मिडिल ईस्ट और आसपास के युद्ध प्रभावित क्षेत्रों में 52 करोड़ बच्चे अपनी पढ़ाई से वंचित हैं. ईरान, इजरायल, जॉर्डन, सऊदी अरब जैसे देशों में स्कूलों पर हमले और शरणार्थी संकट के कारण शिक्षा व्यवस्था गंभीर संकट में है. ऑनलाइन पढ़ाई की कोशिशें संसाधन और इंटरनेट की कमी के कारण विफल रही हैं.

चैत्र नवरात्र की शुरुआत 19 मार्च यानी आज से हो रही है. चैत्र नवरात्र का समय मां दुर्गा की भक्ति और साधना के लिए बेहद पवित्र माना जाता है. नवरात्र के इन 9 दिनों में मां दुर्गा के 9 स्वरूपों की पूरी विधि-विधान के साथ पूजा जाती है. आज तक के कार्यक्रम भाग्य चक्र में शैलेंद्र पांडेय ने बताया कि क्या है कलश स्थापना का मुहूर्त?

2026 में इजरायल और ईरान के बीच जारी युद्ध ने छात्रों की शिक्षा और सुरक्षा को गंभीर संकट में डाल दिया है. इजरायल में स्कूल बंद कर ऑनलाइन क्लासेस शुरू की गई हैं, जबकि बच्चों को बंकरों में पढ़ाई करनी पड़ रही है. ईरान में मिसाइल हमलों ने कई स्कूलों को नुकसान पहुंचाया है और सैकड़ों मासूम बच्चों की जान गई है. यूनेस्को और अन्य संस्थाएं इस युद्ध को एक पीढ़ी के लिए शिक्षा संकट मान रही हैं

Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्र का पावन पर्व आज से शुरू होने जा रहा है, जो भक्तों के लिए सुख-समृद्धि के द्वार खोलने वाला है. सनातन धर्म में इन नौ दिनों का विशेष महत्व है, जहां मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना कर जीवन की नकारात्मकता को दूर किया जा सकता है. आइए जानते हैं कि आज कितने बजे से कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त शुरू होगा.









