
Uttar Pradesh: 'खालिस्तान जिंदाबाद' लिखी टी-शर्ट पहना शख्स गिरफ्तार, जांच के बाद रिहा किया गया
AajTak
उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले में 'खालिस्तान जिंदाबाद' का नारा लिखी टी-शर्ट पहनने वाले एक शख्स को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. उसे पूछताछ और जांच के बाद रिहा कर दिया गया. आरोपी की पहचान नीमगांव थाना क्षेत्र के गोविंदनगर गांव के निवासी रविंद्र सिंह उर्फ रवि के रूप में हुई है.
उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले में 'खालिस्तान जिंदाबाद' का नारा लिखी टी-शर्ट पहनने वाले एक शख्स को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. उसे पूछताछ और जांच के बाद रिहा कर दिया गया. आरोपी की पहचान नीमगांव थाना क्षेत्र के गोविंदनगर गांव के निवासी रविंद्र सिंह उर्फ रवि के रूप में हुई है. उसको शुक्रवार को पुलिस ने हिरासत में लिया था. शाहजहांपुर में ली गई उसकी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही थी. इसके बाद पुलिस ने उसे पकड़ा था.
एक पुलिस अधिकारी के अनुसार, आरोपी रविंद्र जीवन प्रकाश सिंह नामक व्यक्ति के घर पर काम कर रहा था. 11 जून को काम के दौरान रविंद्र को अपनी बीमार सास को लाने के लिए जल्दी से निकलना पड़ा. चूंकि उसके अपने कपड़े गंदे थे, इसलिए जीवन प्रकाश ने उसे एक टी-शर्ट दी, जो उसे अमृतसर के एक रिश्तेदार राजवीर सिंह से मिली थी. रविंद्र और जीवन प्रकाश दोनों को टी-शर्ट पर छपे नारे के बारे में पता नहीं था. उसकी फोटो उस समय ली गई थी, जब वो शाहजहांपुर से गुजर रहा था.
किसी शख्स ने उसकी तस्वीर लेकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. इसके बाद पुलिस ने वाहन के पंजीकरण नंबर से को उसका पता लगाने के बाद उसे हिरासत में ले लिया. जांच करने पर राजवीर सिंह ने पुष्टि की कि उसने जीवन प्रकाश को यह टी-शर्ट उपहार में दी थी. उसने कहा कि इसे अमृतसर के एक स्थानीय बाजार से खरीदा गया था, लेकिन उसे इस पर छपी सामग्री का पता नहीं था. उसने पुलिस के सामने ये भी साफ किया कि उसका किसी संगठन से कोई संबंध नहीं है.
सर्किल ऑफिसर (सदर) रमेश तिवारी ने बताया कि जांच के बाद रविंद्र को रिहा कर दिया गया. इसमें पता चला कि उसे आपत्तिजनक नारे के बारे में कोई जानकारी नहीं थी. उसका किसी अलगाववादी गतिविधि से कोई संबंध नहीं था. एहतियात के तौर पर उस पर भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की धारा 127 (कुछ मामलों का प्रसार करने वाले व्यक्तियों से अच्छे व्यवहार के लिए सुरक्षा) के तहत मामला दर्ज किया गया. पुलिस की एक टीम इस मामले की जांच में लगी हुई है.
बताते चलें कि पिछले साल उत्तर प्रदेश में खालिस्तानी आतंकियों की गतिविधियां देखी गई थी. पीलीभीत के पूरनपुर में पंजाब पुलिस और उत्तर प्रदेश पुलिस की संयुक्त टीम से हुए एनकाउंटर में खालिस्तान जिंदाबाद फोर्स के तीन आतंकवादी मारे गए थे. उनके पास से दो एके-47 राइफल, दो पिस्टल और भारी मात्रा में जिंदा कारतूस बरामद हुए थे. पोस्टमार्टम के बाद तीनों आतंकियों के शवों को पंजाब पुलिस अपने गृह राज्य ले गई थी. वो पंजाब मे हुए ग्रेनेड अटैक में शामिल थे.

नासिक में रेप केस में गिरफ्तार ज्योतिषाचार्य अशोक खरात उर्फ कैप्टन खरात की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं. पुलिस को 58 वीडियो क्लिप मिले हैं और 150 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति का खुलासा हुआ है. शिरडी में ब्लैकमेलिंग का मामला भी एक सामने आया है. इस केस की SIT जांच IPS तेजस्विनी सातपुते कर रही हैं, जांच में कई बड़े खुलासों की संभावना है.

ईरान जंग में अमेरिका ने 16 विमान खो दिए – 12 MQ-9 Reaper ड्रोन (ईरान की मिसाइलों से), 3 F-15 फाइटर और 1 KC-135 टैंकर. ट्रंप ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में F-16 फाइटर जेट गिराने को झूठा कहा था. अब ईरान में करीब 4000 करोड़ के विमान खो चुके हैं. अब सवाल है कि ट्रंप आगे क्या करेंगे – हमले बढ़ाएंगे या पीछे हटेंगे?

नेताओं से लेकर सेलेब्रिटी तक का भविष्य बताने वाला ‘ज्योतिषी’ अशोक खरात उर्फ कैप्टन खरात खुद अपनी कुंडली पढ़ने में चूक गया. नासिक में रेप केस में उसकी गिरफ्तारी ने सनसनी फैला दी है. क्राइम ब्रांच की कार्रवाई में कई अहम सबूत मिले हैं, जिनमें संदिग्ध वीडियो भी शामिल हैं. अब SIT जांच में जुटी है और इस हाई-प्रोफाइल मामले में बड़े खुलासों की उम्मीद है.

ईरान युद्ध के कारण वैश्विक परिस्थितियों में उत्पन्न संकट का असर अब भी दिख रहा है. तमाम दावों के बीच LPG गैस को लेकर जमीनी हकीकत कुछ और कहानी कह रही है. चंडीगढ़ और आसपास के इलाकों की रसोई पर साफ दिखाई दे रहा है. गैस एजेंसियों पर सुबह से ही ग्राहकों की लंबी कतारें लगी हुई हैं, जो इस संकट की गवाही देती हैं. देखें पंजाब आजतक.

यूरोपीय देशों और जापान ने होर्मुज स्ट्रेट में जहाजों के सुरक्षित आवाजाही लिए सैन्य और कूटनीतिक सहयोग का वादा किया है. दरअसल, ईरान द्वारा वाणिज्यिक जहाजों और कतर-सऊदी के ऊर्जा संयंत्रों पर हमलों से वैश्विक आपूर्ति ठप हो गई है जिसके बाद देश अब ऊर्जा बाजार को स्थिर करने के लिए उत्पादन बढ़ाने पर जोर दे रहे हैं.








