
मार्च में मौसम का उल्टा 'मार्च', अभी जारी रहेगी मौसम की खास मेहरबानी
AajTak
देश के कई राज्यों में मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है. कहीं झमाझम बारिश हो रही है, तो कहीं बर्फबारी का दौर जारी है, वहीं कई राज्यों में मौसम विभाग द्वारा 'ऑरेंज अलर्ट' भी जारी किया गया है.
मार्च के शुरुआत में जहां एक तरफ गर्मी ने तेवर दिखाना शुरू ही किया था कि वहीं महीना खत्म होते-होते बारिश की वजह से ठंडक का एहसास होने लगा है. पहाड़ों पर बर्फबारी और मैदानी इलाकों में बारिश ने मौसम का मिजाज बिल्कुल बदल दिया है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, आने वाले दिनों में भी बादलों की लुका-छिपी और बारिश का यह दौर इसी तरह जारी रहने की संभावना है.
दिल्ली-NCR और उत्तर भारत में मौसम के बदलते मिजाज पर भारतीय मौसम विज्ञान के डॉ. अखिल श्रीवास्तव ने बताया कि ' पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के कारण दिल्ली-एनसीआर में पिछले कुछ दिनों से लगातार बारिश हो रही है, जिससे तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है. आज भी अधिकतम तापमान में 2-3°C की कमी आने की संभावना है, जिससे यह 22-24°C के आसपास बना रह सकता है. हालांकि, यह सिलसिला आज शाम या रात तक ही जारी रहने की उम्मीद है क्योंकि कल से यह सिस्टम पूर्व की ओर बढ़ जाएगा, जिससे बारिश की गतिविधियों में कमी आएगी और आसमान साफ होने लगेगा. '
डॉ. श्रीवास्तव के अनुसार, शनिवार के बाद से अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी शुरू होगी, लेकिन इसे वापस 35°C के स्तर तक पहुंचने में अभी थोड़ा समय लगेगा. फिलहाल तापमान सामान्य या सामान्य से नीचे ही रहने का अनुमान है. वहीं, पहाड़ी राज्यों जैसे उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश और बर्फबारी के साथ ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की गई है. अगले 24 घंटों के बाद उत्तर-पश्चिम भारत में भी मौसम साफ होने लगेगा और गर्मी का एहसास फिर से बढ़ने लगेगा.
यह भी पढ़ें: UP Weather: यूपी के इन जिलों में देर रात तक बारिश का अलर्ट, आगरा-नोएडा-मेरठ से लेकर वाराणसी-प्रयागराज-गोरखपुर के लिए IMD की चेतावनी
देश के दूसरे राज्यों का क्या हाल?

दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दिन हुई हत्या के बाद पैदा हुए तनाव को देखते हुए ईद-उल-फितर से पहले सुरक्षा कड़ी कर दी गई है. पुलिस ने संवेदनशील इलाकों में विशेष निगरानी, फ्लैग मार्च और सोशल मीडिया मॉनिटरिंग तेज कर दी है. हाई कोर्ट ने भी पुलिस को सख्त निर्देश देते हुए कहा है कि हालात किसी भी सूरत में बिगड़ने नहीं चाहिए और शांति बनाए रखना प्राथमिकता होनी चाहिए.

नासिक में रेप केस में गिरफ्तार ज्योतिषाचार्य अशोक खरात उर्फ कैप्टन खरात की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं. पुलिस को 58 वीडियो क्लिप मिले हैं और 150 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति का खुलासा हुआ है. शिरडी में ब्लैकमेलिंग का मामला भी एक सामने आया है. इस केस की SIT जांच IPS तेजस्विनी सातपुते कर रही हैं, जांच में कई बड़े खुलासों की संभावना है.

ईरान जंग में अमेरिका ने 16 विमान खो दिए – 12 MQ-9 Reaper ड्रोन (ईरान की मिसाइलों से), 3 F-15 फाइटर और 1 KC-135 टैंकर. ट्रंप ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में F-16 फाइटर जेट गिराने को झूठा कहा था. अब ईरान में करीब 4000 करोड़ के विमान खो चुके हैं. अब सवाल है कि ट्रंप आगे क्या करेंगे – हमले बढ़ाएंगे या पीछे हटेंगे?

नेताओं से लेकर सेलेब्रिटी तक का भविष्य बताने वाला ‘ज्योतिषी’ अशोक खरात उर्फ कैप्टन खरात खुद अपनी कुंडली पढ़ने में चूक गया. नासिक में रेप केस में उसकी गिरफ्तारी ने सनसनी फैला दी है. क्राइम ब्रांच की कार्रवाई में कई अहम सबूत मिले हैं, जिनमें संदिग्ध वीडियो भी शामिल हैं. अब SIT जांच में जुटी है और इस हाई-प्रोफाइल मामले में बड़े खुलासों की उम्मीद है.









