
होर्मुज की टेंशन खत्म, इस रास्ते जाएगा तेल-गैस... नेतन्याहू लेकर आए नया प्लान!
AajTak
होर्मुज का रास्ता बंद होने से तेल और गैस की सप्लाई बाधित हुई थी. अभी कुछ देशों के लिए सप्लाई जारी है, लेकिन तनाव बना हुआ है. ऐसे में नेतन्याहू ने तेल-गैस की सप्लाई के लिए नए रास्ते का प्रस्ताव दिया है.
इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने नया प्लान पेश किया है. उन्होंने कहा कि ईरान के बाद तेल और गैस का फ्लो इजरायल से होकर जाना चाहिए. साथ ही उन्होंने अरब प्रायद्वीप के पार इजरायली पोर्ट तक पाइपलाइन बिछाने का प्रस्ताव रखा है, जो स्ट्रेट ऑफ होर्मुज और अन्य खाड़ी जलमार्ग में चोक पॉइंट के खतरों को खत्म कर देगा और नया ग्लोबल सप्लाई चेन बना सकता है.
नेतन्याहू ने दुनिया के सामने प्रस्ताव रखते हुए कहा कि इसके लिए अरब प्रायद्वीप से पश्चिम की ओर इजराइल तक और फिर भूमध्यसागरीय बंदरगाहों तक, तेल और गैस की पाइपलाइन बिछानी होगी. इसके बाद हमेशा के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज और अन्य खाड़ी जलमार्ग के चोप पॉइंट की टेंशन खत्म हो जाएगी.
उन्होंने कहा कि यह महत्वपूर्ण बदलाव वॉर खत्म होने के बाद शुरू किया जा सकता है. नेतन्याहू का यह बयान, इजराल द्वारा ईरान के मुख्य गैस क्षेत्र पर हमले के एक दिन बाद आया है, जिसने मिडिल ईस्ट में टेंशन और पैदा कर दी है. ईरान और इजरायल के बीच इस बात को लेकर भी संघर्ष तेज हो सकता है.
ट्रंप पर दबाव साउथ पार्स गैस क्षेत्र पर हमले से संबंधित सवालों का जवाब देते हुए नेतन्याहू ने कहा कि इस हमले में इजरायल अकेला था. उन्होंने यह भी कहा कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इजरायल से भविष्य में ऐसे हमले न करने का अनुरोध किया था. ईंधन की बढ़ती कीमतों को लेकर ट्रंप पर राजनीतिक दबाव बना हुआ है और उन्होंने उन सहयोगी देशों की आलोचना की है, जो वैश्विक तेल आपूर्ति के प्रमुख मार्ग स्ट्रेट ऑफ होर्मुज की सुरक्षा को लेकर सतर्क रहे हैं.
ईरान के पास परमाणु बनाने की क्षमता नहीं नेतन्याहू ने संकेत दिया कि होर्मुज के लिए वैकल्पिक रास्ते की आवश्यकता है, ताकि अगर होर्मुज वाला रास्ता बंद रहता है तो इज़राइल को लाभ भी मिल सके और ग्लोबल सप्लाई चेन जारी रहे. नेतन्याहू ने यह भी कहा कि 20 दिनों के युद्ध के बाद ईरान के पास यूरेनियम रखने या मिसाइल बनाने की क्षमता नहीं है. हालांकि, अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी के प्रमुख राफेल ग्रॉसी ने कहा कि ईरान की परमाणु क्षमता का अधिकांश हिस्सा अभी भी बरकरार है.
ईरान में जमीनी कार्रवाई की संभावना के बारे में नेतन्याहू ने कहा कि यह कहना अभी जल्दबाजी होगी कि ईरानी अपनी सरकार के खिलाफ विद्रोह करेंगे या नहीं. उन्होंने संकेत दिया कि शासन को उखाड़ फेंकने के लिए हवाई हमलों से कहीं अधिक की आवश्यकता होगी और जमीनी कार्रवाई की संभावना की ओर इशारा किया, हालांकि उन्होंने इसके बारे में कोई खास जानकारी नहीं दी.

Kanhaiya Mittal Controversy: प्रसिद्ध भजन गायक कन्हैया मित्तल एक बार फिर अपने तीखे तेवर और विवादों के कारण चर्चा में हैं. राजस्थान के अलवर में आयोजित एक भक्ति संध्या के दौरान साउंड ऑपरेटर से हुई उनकी भिड़ंत ने अब 'सोशल मीडिया वॉर' का रूप ले लिया है. गायक की इस 'अकड़' पर लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं.

दिल्ली के पालम इलाके में हुए भीषण अग्निकांड में एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत के बाद गुरुवार को शोक सभा के दौरान आम आदमी पार्टी और बीजेपी नेताओं के बीच कहासुनी शुरू हो गई और देखते ही देखते नौबत हाथापाई तक पहुंच गई. जिससे मौके पर तनाव फैल गया. इस झड़प में पूर्व AAP विधायक को भी चोट लगने की भी खबर है.

पहाड़ों पर जबरदस्त बर्फबारी जारी है. कारण है सक्रीय हुआ एक नया पश्चिमी विक्षोभ. इस तगड़ी मौसमी गतिवधि ने पहाड़ों से लेकर मैदानों तक मौसम को बदल दिया है. जम्मू, हिमाचल से लेकर उत्तराखंड तक एक तरफ बर्फबारी का दौर जारी है तो इसी कारण मैदानी इलाके जैसे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, यूपी में लगातार बारिश हो रही है. राजस्थान और कर्नाटक में तो जबरदस्त ओलावृष्टि देखने को मिली है.

देश में चल रहे एलपीजी गैस संकट का असर अब मुंबई में भी छोटे कारोबारियों पर साफ दिखने लगा है. गैस सिलेंडर की कमी से जूझ रहे दुकानदार अब वैकल्पिक उपाय अपनाने को मजबूर हैं. मुंबई में कई दुकानदार इलेक्ट्रिक स्टोव और चाय-कॉफी वेंडिंग मशीनों की ओर रुख कर रहे हैं. चाय विक्रेता इंद्रजीत जोशी ने भी सूरत से इलेक्ट्रिक मशीन मंगवाई है, ताकि सिलेंडर की कमी के बावजूद उनका काम बंद न हो और ग्राहक दोबारा लौट सकें.

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने कॉलेज पॉलिटिक्स से सियासी सफर का आगाज किया था. मुख्य धारा की राजनीति के डेब्यू चुनाव में हिमंत को हार का सामना करना पड़ा था. दूसरे प्रयास में पहली जीत का स्वाद चखने वाले हिमंत न सिर्फ असम की सत्ता के शीर्ष पर काबिज हुए, बल्कि पूर्वोत्तर पॉलिटिक्स की धुरी बनकर भी उभरे.








