
'मिसाइल धड़ाधड़ बन रही, कोई कमी नहीं...', ट्रंप-नेतन्याहू के दावों के बीच बोला ईरान
AajTak
इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया था कि ईरान की बैलिस्टिक मिसाइल बनाने की क्षमता नष्ट हो गई है. ईरानी सेना ने कहा है कि मिसाइलों का प्रोडक्शन युद्ध के दौरान भी जारी है.
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान जंग जीतने का दावा किया था. उन्होंने कहा था कि ईरान का नेतृत्व अब खत्म हो चुका है. वहीं, इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने मीडिया के सामने आकर जंग में जीत का दावा किया और कहा कि ईरान की बैलिस्टिक मिसाइल बनाने की कोई क्षमता अब बाकी नहीं बची है. अमेरिका और इजरायल की ओर से मिसाइल बनाने की ईरानी क्षमता खत्म करने के दावों के बीच अब ईरान का बयान आया है.
ईरानी सेना इस्लामिक रिवॉल्यूशनरी गार्ड्स कॉप (आईआरजीसी) ने दावा किया है कि युद्ध के दौरान भी मिसाइलें बनाने का काम लगातार जारी है. आईआरजीसी ने यह भी कहा है कि हमारे पास मिसाइलों की कोई कमी नहीं है. मिसाइलें धड़ाधड़ बन रही हैं. आईआरजीसी का यह इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को जवाब माना जा रहा है.
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू के उस बयान का जवाब माना जा रहा है, जिसमें उन्होंने बैलिस्टिक मिसाइलें बनाने की ईरान की क्षमता पूरी तरह से नष्ट कर देने का दावा किया था. उन्होंने यह भी कहा था कि ईरान जिन मिसाइलों की धमकी दे रहा है, वह उसके पास हैं ही नहीं. ईरान अब दुनिया को ब्लैकमेल नहीं कर सकता.
इजरायली प्रधानमंत्री ने दावा किया था कि हम ईरान पर चौतरफा हमले कर रहे हैं. ईरान के पास अब यूरेनियम एनरिच करने की क्षमता नहीं बची है. हम जीत रहे हैं और ईरान बर्बाद हो रहा है. ईरानी लोगों को आजादी का हक देना हमारा लक्ष्य है. उन्होंने होर्मुज को लेकर कहा कि अब इसके नए विकल्प की जरूरत है.

Kanhaiya Mittal Controversy: प्रसिद्ध भजन गायक कन्हैया मित्तल एक बार फिर अपने तीखे तेवर और विवादों के कारण चर्चा में हैं. राजस्थान के अलवर में आयोजित एक भक्ति संध्या के दौरान साउंड ऑपरेटर से हुई उनकी भिड़ंत ने अब 'सोशल मीडिया वॉर' का रूप ले लिया है. गायक की इस 'अकड़' पर लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं.

दिल्ली के पालम इलाके में हुए भीषण अग्निकांड में एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत के बाद गुरुवार को शोक सभा के दौरान आम आदमी पार्टी और बीजेपी नेताओं के बीच कहासुनी शुरू हो गई और देखते ही देखते नौबत हाथापाई तक पहुंच गई. जिससे मौके पर तनाव फैल गया. इस झड़प में पूर्व AAP विधायक को भी चोट लगने की भी खबर है.

पहाड़ों पर जबरदस्त बर्फबारी जारी है. कारण है सक्रीय हुआ एक नया पश्चिमी विक्षोभ. इस तगड़ी मौसमी गतिवधि ने पहाड़ों से लेकर मैदानों तक मौसम को बदल दिया है. जम्मू, हिमाचल से लेकर उत्तराखंड तक एक तरफ बर्फबारी का दौर जारी है तो इसी कारण मैदानी इलाके जैसे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, यूपी में लगातार बारिश हो रही है. राजस्थान और कर्नाटक में तो जबरदस्त ओलावृष्टि देखने को मिली है.

देश में चल रहे एलपीजी गैस संकट का असर अब मुंबई में भी छोटे कारोबारियों पर साफ दिखने लगा है. गैस सिलेंडर की कमी से जूझ रहे दुकानदार अब वैकल्पिक उपाय अपनाने को मजबूर हैं. मुंबई में कई दुकानदार इलेक्ट्रिक स्टोव और चाय-कॉफी वेंडिंग मशीनों की ओर रुख कर रहे हैं. चाय विक्रेता इंद्रजीत जोशी ने भी सूरत से इलेक्ट्रिक मशीन मंगवाई है, ताकि सिलेंडर की कमी के बावजूद उनका काम बंद न हो और ग्राहक दोबारा लौट सकें.

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने कॉलेज पॉलिटिक्स से सियासी सफर का आगाज किया था. मुख्य धारा की राजनीति के डेब्यू चुनाव में हिमंत को हार का सामना करना पड़ा था. दूसरे प्रयास में पहली जीत का स्वाद चखने वाले हिमंत न सिर्फ असम की सत्ता के शीर्ष पर काबिज हुए, बल्कि पूर्वोत्तर पॉलिटिक्स की धुरी बनकर भी उभरे.








