
ब्यूरोक्रेसी का 'SIR'... बंगाल में अफसरों के ट्रांसफर विवाद से जुड़ी हर बात
AajTak
पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव से पहले नौकरशाहों के तबादलों को लेकर ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को पत्र लिखा है. मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग के फैसलों पर सवाल उठाते हुए इसे राजनीतिक हस्तक्षेप करार दिया है.
'SIR' यानी स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन यानी विशेष गहन पुनरीक्षण - चुनाव आयोग का यह प्रोग्राम वोटर लिस्ट के शुद्धिकरण से जुड़ा था. लेकिन, अब चुनावों की घोषणा के बाद वही आयोग बंगाल की ब्यूरोक्रेसी का 'SIR' कर रहा है. यानी, कुछ अफसरों का तबादला कर रहा है, ताकि चुनाव निष्पक्ष और हिंसामुक्त कराया जा सके. ममता बनर्जी को न पहले वाला SIR रास आया था, न बाद वाला आ रहा है.
विधानसभा चुनाव से पहले पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग के खिलाफ मोर्चा खोला हुआ था. सुप्रीम कोर्ट तक गई थीं. चुनाव के ऐलान के बाद उस लड़ाई का दूसरा चैप्टर शुरू हो गया है. चुनाव आयोग को लिममता बनर्जी ने नया पत्र लिखा है, पश्चिम बंगाल के नौकरशाहों के तबादले के मुद्दे पर. उन्होंने इसे 'अघोषित आपातकाल' और 'राष्ट्रपति शासन जैसे हालात' से जोड़ दिया है.
चुनाव आयोग के आदेशों को बीजेपी से जोड़ते हुए ममता बनर्जी ने कह रही हैं, बीजेपी लोगों का भरोसा जीतने में नाकाम रही है. लिहाजा अब दबाव, डर और संस्थाओं के दुरुपयोग के जरिए बीजेपी पश्चिम बंगाल में सत्ता हासिल करना चाहती है.
ममता बनर्जी को क्यों लग रहा है कि उनके वोटर के बाद चुनाव आयोग पश्चिम बंगाल की ब्यूरोक्रेसी के साथ भी 'SIR' जैसा ही सलूक कर रहा है - क्या वास्तव में ऐसा है?
चुनाव आयोग पर ममता बनर्जी का नया इल्जाम
ममता बनर्जी नाम जरूर चुनाव आयोग का लेती हैं, लेकिन उनके निशाने पर बीजेपी नेतृत्व ही होता है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह. चुनाव आयोग को कठघरे में खड़ा करके ममता बनर्जी सवाल तो बीजेपी से ही पूछती हैं.

दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दिन हुई हत्या के बाद पैदा हुए तनाव को देखते हुए ईद-उल-फितर से पहले सुरक्षा कड़ी कर दी गई है. पुलिस ने संवेदनशील इलाकों में विशेष निगरानी, फ्लैग मार्च और सोशल मीडिया मॉनिटरिंग तेज कर दी है. हाई कोर्ट ने भी पुलिस को सख्त निर्देश देते हुए कहा है कि हालात किसी भी सूरत में बिगड़ने नहीं चाहिए और शांति बनाए रखना प्राथमिकता होनी चाहिए.

नासिक में रेप केस में गिरफ्तार ज्योतिषाचार्य अशोक खरात उर्फ कैप्टन खरात की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं. पुलिस को 58 वीडियो क्लिप मिले हैं और 150 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति का खुलासा हुआ है. शिरडी में ब्लैकमेलिंग का मामला भी एक सामने आया है. इस केस की SIT जांच IPS तेजस्विनी सातपुते कर रही हैं, जांच में कई बड़े खुलासों की संभावना है.

ईरान जंग में अमेरिका ने 16 विमान खो दिए – 12 MQ-9 Reaper ड्रोन (ईरान की मिसाइलों से), 3 F-15 फाइटर और 1 KC-135 टैंकर. ट्रंप ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में F-16 फाइटर जेट गिराने को झूठा कहा था. अब ईरान में करीब 4000 करोड़ के विमान खो चुके हैं. अब सवाल है कि ट्रंप आगे क्या करेंगे – हमले बढ़ाएंगे या पीछे हटेंगे?

नेताओं से लेकर सेलेब्रिटी तक का भविष्य बताने वाला ‘ज्योतिषी’ अशोक खरात उर्फ कैप्टन खरात खुद अपनी कुंडली पढ़ने में चूक गया. नासिक में रेप केस में उसकी गिरफ्तारी ने सनसनी फैला दी है. क्राइम ब्रांच की कार्रवाई में कई अहम सबूत मिले हैं, जिनमें संदिग्ध वीडियो भी शामिल हैं. अब SIT जांच में जुटी है और इस हाई-प्रोफाइल मामले में बड़े खुलासों की उम्मीद है.









