
2027 चुनाव से पहले धामी कैबिनेट का विस्तार, 5 विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ
AajTak
शुक्रवार को मुख्यमंत्री धामी ने मंत्रिमंडल का विस्तार करते हुए पांच नेताओं को मंत्री पद की जिम्मेदारी सौंपी. खजान दास, भरत चौधरी, राम सिंह कैड़ा, मदन कौशिक और प्रदीप बत्रा ने पद और गोपनीयता की शपथ ली.
उत्तराखंड में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले धामी सरकार ने कैबिनेट का विस्तार किया. लोकभवन में आयोजित समारोह में खजान दास, भरत चौधरी, राम सिंह कैड़ा, मदन कौशिक और प्रदीप बत्रा ने मंत्री पद की शपथ ली. भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता खजान दास पहले भी कैबिनेट मंत्री रह चुके हैं. खजान दास ने 2022 के उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में राजपुर रोड सीट से जीत दर्ज करते हुए अपनी राजनीतिक पकड़ मजबूत की. उन्होंने कुल 37,027 वोट हासिल किए. खजान दास ने कांग्रेस के उम्मीदवार राजकुमार को 11,163 मतों के अंतर से हराया. खजान दास दलित समाज से आते हैं. इससे पहले 2017 के विधानसभा चुनाव में भी खजान दास ने कांग्रेस के राजकुमार को 8,632 वोटों से पराजित किया था.
रुद्रप्रयाग से विधायक भरत सिंह चौधरी ने भी मंत्री पद की शपथ ली. भरत सिंह चौधरी की हिंदी, अंग्रेजी और संस्कृत भाषा पर गहरी पकड़ मानी जाती है. मूल रूप से रुद्रप्रयाग के रहने वाले भरत चौधरी ठाकुर समाज से आते हैं और 2017 से लगातार रुद्रप्रयाग के विधायक हैं.
मदन कौशिक
भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता मदन कौशिक उत्तराखंड की राजनीति में एक प्रमुख और अनुभवी चेहरा माने जाते हैं. वह ब्राह्मण समाज से आते हैं और पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भी रह चुके हैं.
हरिद्वार विधानसभा सीट से लगातार 5 बार विधायक चुने गए कौशिक ने राज्य सरकार में लंबे समय तक अहम जिम्मेदारियां निभाई हैं.
राम सिंह कैड़ा

Kanhaiya Mittal Controversy: प्रसिद्ध भजन गायक कन्हैया मित्तल एक बार फिर अपने तीखे तेवर और विवादों के कारण चर्चा में हैं. राजस्थान के अलवर में आयोजित एक भक्ति संध्या के दौरान साउंड ऑपरेटर से हुई उनकी भिड़ंत ने अब 'सोशल मीडिया वॉर' का रूप ले लिया है. गायक की इस 'अकड़' पर लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं.

दिल्ली के पालम इलाके में हुए भीषण अग्निकांड में एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत के बाद गुरुवार को शोक सभा के दौरान आम आदमी पार्टी और बीजेपी नेताओं के बीच कहासुनी शुरू हो गई और देखते ही देखते नौबत हाथापाई तक पहुंच गई. जिससे मौके पर तनाव फैल गया. इस झड़प में पूर्व AAP विधायक को भी चोट लगने की भी खबर है.

पहाड़ों पर जबरदस्त बर्फबारी जारी है. कारण है सक्रीय हुआ एक नया पश्चिमी विक्षोभ. इस तगड़ी मौसमी गतिवधि ने पहाड़ों से लेकर मैदानों तक मौसम को बदल दिया है. जम्मू, हिमाचल से लेकर उत्तराखंड तक एक तरफ बर्फबारी का दौर जारी है तो इसी कारण मैदानी इलाके जैसे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, यूपी में लगातार बारिश हो रही है. राजस्थान और कर्नाटक में तो जबरदस्त ओलावृष्टि देखने को मिली है.

देश में चल रहे एलपीजी गैस संकट का असर अब मुंबई में भी छोटे कारोबारियों पर साफ दिखने लगा है. गैस सिलेंडर की कमी से जूझ रहे दुकानदार अब वैकल्पिक उपाय अपनाने को मजबूर हैं. मुंबई में कई दुकानदार इलेक्ट्रिक स्टोव और चाय-कॉफी वेंडिंग मशीनों की ओर रुख कर रहे हैं. चाय विक्रेता इंद्रजीत जोशी ने भी सूरत से इलेक्ट्रिक मशीन मंगवाई है, ताकि सिलेंडर की कमी के बावजूद उनका काम बंद न हो और ग्राहक दोबारा लौट सकें.

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने कॉलेज पॉलिटिक्स से सियासी सफर का आगाज किया था. मुख्य धारा की राजनीति के डेब्यू चुनाव में हिमंत को हार का सामना करना पड़ा था. दूसरे प्रयास में पहली जीत का स्वाद चखने वाले हिमंत न सिर्फ असम की सत्ता के शीर्ष पर काबिज हुए, बल्कि पूर्वोत्तर पॉलिटिक्स की धुरी बनकर भी उभरे.








