
सुबह-सुबह दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश, घर से निकलने से पहले पढ़ लें Weather Report
AajTak
दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में शुक्रवार सुबह झमाझम बारिश शुरू हो गई है. तेज हवाओं और कड़कड़ाती बिजली के साथ बारिश देखने को मिल रही है. भारत मौसम विज्ञान विभाग ने दिल्ली-NCR के अलर्ट जारी किया है.
सुबह-सुबह दिल्ली-एनसीआर का मौसम पूरी तरह बदल गया है. तेज हवाओं और कड़कड़ाती बिजली के साथ हुई झमाझम बारिश ने जहां तपिश से राहत दी है, वहीं सुबह-सुबह घर से निकलने वालों के लिए मुश्किलें भी खड़ी कर दी हैं. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने पहले ही इस बदलाव का अनुमान जताया था. सुबह करीब 5 बजे से ही आसमान में काले बादल छा गए और तेज गर्जना के साथ बारिश शुरू हो गई. अगर आप ऑफिस के लिए निकल रहे हैं या बच्चों को बोर्ड या अन्य परीक्षाओं के लिए ले जा रहे हैं, तो सामान्य समय से कम से कम 20-30 मिनट पहले निकलें.
पिछले कुछ दिनों से ही दिल्ली-एनसीआर में लगातार बारिश का दौर जारी है. भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, आज आसमान में आम तौर पर बादल छाए रहेंगे. सुबह के समय हल्की बारिश के साथ गरज-बिजली और 30-40 kmph की तेज सतही हवाएं चल सकती हैं, जिनकी रफ्तार 50 kmph तक पहुंच सकती है.
सुबह से शाम के बीच भी हल्की बारिश के एक-दो दौर, गरज-बिजली और तेज हवाओं की संभावना बनी रहेगी. वहीं, आज दिल्ली का अधिकतम तापमान 25°C से 27°C और न्यूनतम तापमान 15°C से 17°C के बीच रहने का अनुमान है.जानें आने वाले दिनों का मौसम? IMD के मुताबिक, 21 मार्च 2026 को भी दिल्ली-एनसीआर में आसमान आंशिक रूप से बादलों से घिरा रहेगा. दिल्ली-एनसीआर में कल अधिकतम तापमान 28°C से 30°C और न्यूनतम तापमान 14°C से 16°C के बीच रहने का अनुमान है. न्यूनतम तापमान सामान्य के करीब (-1.5°C से 1.5°C) रहेगा, जबकि अधिकतम तापमान सामान्य से नीचे (-1.6°C से -3.0°C) दर्ज होने की संभावना है. 22 मार्च को भी आसमान में आंशिक बादल छाए रहेंगे, लेकिन आने वाले दिनों में फिलहाल बारिश की संभावना नहीं जताई गई है.
मौसम विभाग ने जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भारी बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई है. इसके साथ ही पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश, पूर्वी राजस्थान में भी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है.

अमृतसर पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का पर्दाफाश करते हुए 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया, जिनमें एक नाबालिग भी शामिल है. आरोपियों के पास से 7 आधुनिक पिस्तौल बरामद हुए हैं. जांच में पुर्तगाल में बैठे हैंडलर और पाकिस्तान लिंक सामने आया है. थाना कैंटोनमेंट में मामला दर्ज कर पुलिस पूरे नेटवर्क के अन्य कनेक्शन खंगाल रही है.

केरलम (केरल) के अलाप्पुझा और कोझिकोड जिलों में बर्ड फ्लू की पुष्टि होने के बाद प्रशासन ने 20,000 से ज्यादा घरेलू पक्षियों को मारने का आदेश दिया है. संक्रमण रोकने के लिए प्रभावित इलाकों में चिकन और अंडे की बिक्री पर रोक लगा दी गई है. विशेषज्ञों ने सलाह दी है कि मांस और अंडे को अच्छी तरह पकाकर ही खाएं. इस मामले की अगली कार्रवाई 21 मार्च से शुरू होगी.

मिडिल ईस्ट की जंग के बीच वैसे तो अब तक एलपीजी टैंकर के 3 जहाज होर्मुज के रास्ते भारत आ चुके हैं... लेकिन फिर भी अभी देश में एलपीजी सिलेंडर की किल्लत बनी हुई है... मुंबई के प्रभादेवी इलाके में मशहूर अशोक वड़ा पाव स्टॉल गैस सिलेंडर की वजह से बंद पड़ा है... ऐसा कहा जाता है कि, साल 1966 में यहीं पहली बार वड़ा पाव बनाया गया था... लेकिन 16 मार्च से कमर्शियल गैस न मिलने की वजह से ये स्टॉल बंद है.

दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दौरान हुई हत्या के बाद पैदा हुए सांप्रदायिक तनाव को देखते हुए दिल्ली हाईकोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया है. अदालत ने पुलिस और नागरिक प्रशासन को ईद और रामनवमी के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी तरह की 'प्रतिहिंसा' को रोकने के लिए पुख्ता इंतजाम करने का निर्देश दिया है.









