
58 वीडियो क्लिप और 150 करोड़ की संपत्ति... गिरफ्तार ज्योतिषी की ऐसे खुली करतूत
AajTak
नासिक में रेप केस में गिरफ्तार ज्योतिषाचार्य अशोक खरात उर्फ कैप्टन खरात की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं. पुलिस को 58 वीडियो क्लिप मिले हैं और 150 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति का खुलासा हुआ है. शिरडी में ब्लैकमेलिंग का मामला भी एक सामने आया है. इस केस की SIT जांच IPS तेजस्विनी सातपुते कर रही हैं, जांच में कई बड़े खुलासों की संभावना है.
नासिक में जो खुद को ज्योतिषाचार्य बताकर नेताओं, कारोबारियों और सेलिब्रिटीज़ का भविष्य तय करने का दावा करता था, वही अब गंभीर आपराधिक आरोपों में घिरा है. खुद को ‘कैप्टन’ कहने वाले अशोक खरात की गिरफ्तारी के बाद जैसे-जैसे परतें खुल रही हैं, तस्वीर और चौंकाने वाली होती जा रही है. रेप और ब्लैकमेलिंग के आरोप गिरफ्तार खरात के पास 58 वीडियो क्लिप और 150 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति मिली है.
नासिक क्राइम ब्रांच यूनिट-1 ने 18 तारीख की सुबह करीब 4 बजे कार्रवाई करते हुए अशोक खरात को गिरफ्तार किया था. उसके खिलाफ सरकारवाड़ा पुलिस स्टेशन में 35 वर्षीय महिला के साथ दुष्कर्म का मामला दर्ज है. मामले की गंभीरता को देखते हुए महाराष्ट्र सरकार ने जांच स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) को सौंप दी है. इस टीम का नेतृत्व महिला आईपीएस अधिकारी तेजस्विनी सातपुते कर रही हैं. सूत्रों के अनुसार, उन्होंने आरोपी से करीब दो घंटे तक पूछताछ की, लेकिन फिलहाल आधिकारिक तौर पर ज्यादा जानकारी साझा नहीं की गई है. उनका कहना है कि जांच अभी शुरुआती चरण में है और जैसे-जैसे तथ्य सामने आएंगे, उसी आधार पर आगे की कार्रवाई होगी.
58 वीडियो और कई सवाल
इस केस का सबसे चौंकाने वाला सबूत 58 वीडियो क्लिक बताया जा रहा है. छापेमारी के दौरान ये वीडियो अलग-अलग डिजिटल डिवाइस से बरामद किए गए. बताया जा रहा है कि इनमें कुछ वीडियो कथित तौर पर महिलाओं और चर्चित चेहरों से जुड़े हो सकते हैं. हालांकि, पुलिस ने अभी इनकी पुष्टि नहीं की है. इन वीडियो की फॉरेंसिक जांच चल रही है. बताया जा रहा है कि अगर ये आरोप सही साबित होते हैं, तो मामला सिर्फ यौन शोषण तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि एक बड़े ब्लैकमेलिंग रैकेट की शक्ल भी ले सकता है.
शिरडी कनेक्शन: ब्लैकमेलिंग का नया एंगल
इस बीच एक और मामला सामने आया है. शिरडी में एक महिला ने शिकायत दर्ज कराई है कि उसे एक फोन नंबर से उसकी आपत्तिजनक तस्वीर भेजी गई और उसे वायरल करने की धमकी देकर पैसे मांगे गए. इस मामले में आरोपी के ऑफिस से जुड़े एक कर्मचारी नीरज जाधव का नाम सामने आया है. महिला का दावा है कि वह कुछ साल पहले खरात के ऑफिस गई थी और वहीं से उसकी तस्वीरें ली गईं. अब सवाल यह उठ रहा है कि नीरज जाधव यह सब अपने स्तर पर कर रहा था या फिर इसके पीछे कोई बड़ा नेटवर्क काम कर रहा था. फिलहाल, उसकी गिरफ्तारी नहीं हुई है, लेकिन पुलिस इस एंगल को गंभीरता से जांच रही है.

यूरोपीय देशों और जापान ने होर्मुज स्ट्रेट में जहाजों के सुरक्षित आवाजाही लिए सैन्य और कूटनीतिक सहयोग का वादा किया है. दरअसल, ईरान द्वारा वाणिज्यिक जहाजों और कतर-सऊदी के ऊर्जा संयंत्रों पर हमलों से वैश्विक आपूर्ति ठप हो गई है जिसके बाद देश अब ऊर्जा बाजार को स्थिर करने के लिए उत्पादन बढ़ाने पर जोर दे रहे हैं.

झारखंड के लातेहार जिले के नेतरहाट थाना क्षेत्र के दौना गांव में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है. जादू-टोना के शक में एक बुजुर्ग व्यक्ति को पंचायत के कथित फैसले के बाद जबरदस्ती पेशाब पिलाया गया. बताया जा रहा है कि गांव में कुछ दिन पहले सड़क हादसे में एक महिला की मौत हुई थी, जिसके लिए कुछ ग्रामीणों ने बुजुर्ग पर डायन का आरोप लगाया.

अब तक ईरान और अमेरिका के बीच चल रहा पूरा युद्ध मिडिल ईस्ट में लड़ा जा रहा था. ईरान की मिसाइले मिडिल ईस्ट और इजरायल पर तबाही मचा रही है तो अमेरिका और इजरायल का बारूद ईरान में बर्बादी की कहानी लिख रहा है, लेकिन अब युद्ध की आग ईरान से 10 हजार किलोमीटर दूर अमेरिका तक पहुंच गई है. अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन के सैन्य ठिकाने के ऊपर ड्रोन देखे गए हैं. वही ड्रोन जिसने अमेरिका में युद्ध का सायरन बजा दिया है.

गुरुग्राम की उप्पल साउथ एंड सोसायटी में मेंटेनेंस बकाया को लेकर आरडब्ल्यूए ने डिफॉल्टरों के नाम गेट पर चस्पा कर दिए हैं. बकाया नहीं चुकाने वालों के लिए मेड एंट्री, कार वॉश और फूड डिलीवरी पर रोक की तैयारी है. वहीं, लिस्ट लगने के बाद रोज 4-5 लोग भुगतान कर रहे हैं. आरडब्ल्यूए ने सख्ती जारी रखने की बात कह रही है.

महायुद्ध से इस वक्त पूरी दुनिया खबरदार हो चुकी है. क्योंकि 24 घंट के भीतर ईरान और खाड़ी देशों में तेल-गैस रिफाइनरी पर हमले में आग के बाद दुनिया का बाजार, सोना, चांदी, रुपया, ट्रंप की रेटिंग सबकुछ में उथलपुथल मच चुकी है. ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने बड़ी धमकी दी है अगर हमारे बुनियादी ढांचे पर फिर से हमला हुआ तो हम बिल्कुल भी संयम नहीं बरतेंगे. इज़राइल की तरफ से हुए हमले के पलटवार में हमने अपनी शक्ति का एक अंश ही इस्तेमाल किया है. संयम बरतने का एकमात्र कारण तनाव कम करने के अनुरोध का सम्मान करना है.

अमृतसर पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का पर्दाफाश करते हुए 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया, जिनमें एक नाबालिग भी शामिल है. आरोपियों के पास से 7 आधुनिक पिस्तौल बरामद हुए हैं. जांच में पुर्तगाल में बैठे हैंडलर और पाकिस्तान लिंक सामने आया है. थाना कैंटोनमेंट में मामला दर्ज कर पुलिस पूरे नेटवर्क के अन्य कनेक्शन खंगाल रही है.

केरलम (केरल) के अलाप्पुझा और कोझिकोड जिलों में बर्ड फ्लू की पुष्टि होने के बाद प्रशासन ने 20,000 से ज्यादा घरेलू पक्षियों को मारने का आदेश दिया है. संक्रमण रोकने के लिए प्रभावित इलाकों में चिकन और अंडे की बिक्री पर रोक लगा दी गई है. विशेषज्ञों ने सलाह दी है कि मांस और अंडे को अच्छी तरह पकाकर ही खाएं. इस मामले की अगली कार्रवाई 21 मार्च से शुरू होगी.






