
ईरान जंग के बीच पीएम मोदी की 'मिडिल ईस्ट डिप्लोमेसी', 5 देशों के नेताओं से क्या हुई बात?
AajTak
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम एशिया समेत 5 देशों के शीर्ष नेताओं से बातचीत में होर्मुज के रास्ते मुक्त आवाजाही पर जोर दिया है. उन्होंने खाड़ी देशों के राष्ट्राध्यक्षों से बात कर ईद की भी बधाई दी. पीएम कुछ देशों के नेताओं से ईरान जंग शुरू होने के बाद दो-दो बार बात कर चुके हैं.
ईरान पर इजरायल और अमेरिका के संयुक्त सैन्य हमले के 20 दिन बीत चुके हैं. ईरान में जारी जंग के बीच दुनिया में ऊर्जा संकट की स्थिति उत्पन्न हो गई है. ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट बंद कर दिया है, जिस रास्ते से दुनिया की कुल ऊर्जा आयात-निर्यात का करीब 20 फीसदी गुजरता है. भारत के भी कई शहरों में एलपीजी सिलेंडर को लेकर पैनिक बना हुआ है. इन सबके बीच अब भारत सरकार ने कूटनीतिक मोर्चे पर सक्रियता बढ़ा दी है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मिडिल ईस्ट डिप्लोमेसी को इस बात से ही समझा जा सकता है कि उन्होंने एक ही दिन पांच देशों के शीर्ष नेताओं को फोन कर के पांच देशों के शीर्ष नेताओं से बात की है. ईरान जंग के बीच पीएम मोदी ने गुरुवार को कतर, फ्रांस, जॉर्डन, ओमान और मलेशिया के शीर्ष नेताओं से फोन पर बातचीत की. पीएम मोदी ने पश्चिम एशिया में बने हालात पर पर चिंता जताई और एनर्जी इंफ्रा पर हमलों पर कड़ी निंदा की.
पीएम मोदी ने पांचों नेताओं से अलग-अलग टेलीफोन बातचीत में प्रधानमंत्री मोदी ने क्षेत्र में जल्दी शांति, सुरक्षा और स्थिरता बहाल करने के लिए संवाद और कूटनीति की जरूरत पर जोर दिया. उन्होंने होर्मुज स्ट्रेट से सुरक्षित और मुक्त आवाजाही बनाए रखने पर भी बल दिया. पीएम मोदी ने इन सभी नेताओं के साथ हुई बातचीत की जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपने ऑफिशियल हैंडल से पोस्ट कर भी साझा की है.
पीएम मोदी ने एक्स पर पोस्ट कर कहा है कि कतर के अमीर शेख तमीम बिन हमद अल थानी से बात की. उनको और कतर की जनता को ईद की शुभकामनाएं दीं. उन्होंने कहा कि भारत क्षेत्र के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर हुए हमलों की कड़ी निंदा करता है और कतर के साथ खड़ा है. पीएम मोदी ने कतर में रह रहे भारतीयों की देखरेख और सहयोग के लिए आभार जताया और यह उम्मीद जताई कि क्षेत्र में जल्द ही शांति और स्थिरता कायम होगी.
यह भी पढ़ें: ईरानी हमले से हाइफा रिफाइनरी को नुकसान, इजरायल के पावर ग्रिड पर भी पड़ा असर
उन्होंने यह भी कहा कि भारत होर्मुज स्ट्रेट से सुरक्षित और मुक्त आवाजाही का समर्थन करता है. पीएम मोदी ने जॉर्डन के किंग अब्दुल्ला द्वितीय को अपना भाई बताते हुए कहा है कि उनको भी ईद की शुभकामनाएं दीं. उन्होंने पश्चिम एशिया की स्थिति पर चिंता जताते हुए कहा एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमले निंदनीय हैं. इनसे तनाव और बढ़ सकता है. क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और स्थिरता के लिए संवाद और कूटनीति की जरूरत है.

झारखंड के लातेहार जिले के नेतरहाट थाना क्षेत्र के दौना गांव में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है. जादू-टोना के शक में एक बुजुर्ग व्यक्ति को पंचायत के कथित फैसले के बाद जबरदस्ती पेशाब पिलाया गया. बताया जा रहा है कि गांव में कुछ दिन पहले सड़क हादसे में एक महिला की मौत हुई थी, जिसके लिए कुछ ग्रामीणों ने बुजुर्ग पर डायन का आरोप लगाया.

अब तक ईरान और अमेरिका के बीच चल रहा पूरा युद्ध मिडिल ईस्ट में लड़ा जा रहा था. ईरान की मिसाइले मिडिल ईस्ट और इजरायल पर तबाही मचा रही है तो अमेरिका और इजरायल का बारूद ईरान में बर्बादी की कहानी लिख रहा है, लेकिन अब युद्ध की आग ईरान से 10 हजार किलोमीटर दूर अमेरिका तक पहुंच गई है. अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन के सैन्य ठिकाने के ऊपर ड्रोन देखे गए हैं. वही ड्रोन जिसने अमेरिका में युद्ध का सायरन बजा दिया है.

गुरुग्राम की उप्पल साउथ एंड सोसायटी में मेंटेनेंस बकाया को लेकर आरडब्ल्यूए ने डिफॉल्टरों के नाम गेट पर चस्पा कर दिए हैं. बकाया नहीं चुकाने वालों के लिए मेड एंट्री, कार वॉश और फूड डिलीवरी पर रोक की तैयारी है. वहीं, लिस्ट लगने के बाद रोज 4-5 लोग भुगतान कर रहे हैं. आरडब्ल्यूए ने सख्ती जारी रखने की बात कह रही है.

महायुद्ध से इस वक्त पूरी दुनिया खबरदार हो चुकी है. क्योंकि 24 घंट के भीतर ईरान और खाड़ी देशों में तेल-गैस रिफाइनरी पर हमले में आग के बाद दुनिया का बाजार, सोना, चांदी, रुपया, ट्रंप की रेटिंग सबकुछ में उथलपुथल मच चुकी है. ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने बड़ी धमकी दी है अगर हमारे बुनियादी ढांचे पर फिर से हमला हुआ तो हम बिल्कुल भी संयम नहीं बरतेंगे. इज़राइल की तरफ से हुए हमले के पलटवार में हमने अपनी शक्ति का एक अंश ही इस्तेमाल किया है. संयम बरतने का एकमात्र कारण तनाव कम करने के अनुरोध का सम्मान करना है.

अमृतसर पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का पर्दाफाश करते हुए 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया, जिनमें एक नाबालिग भी शामिल है. आरोपियों के पास से 7 आधुनिक पिस्तौल बरामद हुए हैं. जांच में पुर्तगाल में बैठे हैंडलर और पाकिस्तान लिंक सामने आया है. थाना कैंटोनमेंट में मामला दर्ज कर पुलिस पूरे नेटवर्क के अन्य कनेक्शन खंगाल रही है.

केरलम (केरल) के अलाप्पुझा और कोझिकोड जिलों में बर्ड फ्लू की पुष्टि होने के बाद प्रशासन ने 20,000 से ज्यादा घरेलू पक्षियों को मारने का आदेश दिया है. संक्रमण रोकने के लिए प्रभावित इलाकों में चिकन और अंडे की बिक्री पर रोक लगा दी गई है. विशेषज्ञों ने सलाह दी है कि मांस और अंडे को अच्छी तरह पकाकर ही खाएं. इस मामले की अगली कार्रवाई 21 मार्च से शुरू होगी.

मिडिल ईस्ट की जंग के बीच वैसे तो अब तक एलपीजी टैंकर के 3 जहाज होर्मुज के रास्ते भारत आ चुके हैं... लेकिन फिर भी अभी देश में एलपीजी सिलेंडर की किल्लत बनी हुई है... मुंबई के प्रभादेवी इलाके में मशहूर अशोक वड़ा पाव स्टॉल गैस सिलेंडर की वजह से बंद पड़ा है... ऐसा कहा जाता है कि, साल 1966 में यहीं पहली बार वड़ा पाव बनाया गया था... लेकिन 16 मार्च से कमर्शियल गैस न मिलने की वजह से ये स्टॉल बंद है.






