
ईरान जंग में US ने खोए 16 विमान, 'ऑपरेशन सिंदूर' पर झूठे दावे करने वाले ट्रंप अब क्या कहेंगे?
AajTak
ईरान जंग में अमेरिका ने 16 विमान खो दिए – 12 MQ-9 Reaper ड्रोन (ईरान की मिसाइलों से), 3 F-15 फाइटर और 1 KC-135 टैंकर. ट्रंप ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में F-16 फाइटर जेट गिराने को झूठा कहा था. अब ईरान में करीब 4000 करोड़ के विमान खो चुके हैं. अब सवाल है कि ट्रंप आगे क्या करेंगे – हमले बढ़ाएंगे या पीछे हटेंगे?
अमेरिका और ईरान के बीच 2026 की जंग में अमेरिकी सेना को भारी नुकसान हुआ है. अब तक अमेरिका ने कम से कम 16 मिलिट्री एयरक्राफ्ट खो दिए हैं. इसमें 12 ड्रोन और 4 विमान शामिल हैं. एक F35 फाइटर जेट भी क्षतिग्रस्त हुआ है. पिछले साल ऑपरेशन सिंदूर में जब भारत ने एफ-16 विमान को मार गिराया था, तो अमेरिका सरकार ने मना कर दिया था. लेकिन अब तो डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा नुकसान झेला है. अब वो क्या कहेंगे?
यह भी पढ़ें: ईरान के बाद अब पाकिस्तान का नंबर? क्यों अमेरिका में हो रही है परमाणु बमों की चर्चा
IRGC का दावा- उसने गिराया F35 फाइटर जेट, देखिए Video
कौन-कौन से विमान खोए और कैसे?
सबसे ज्यादा नुकसान ड्रोन का हुआ. अमेरिका के सभी 12 खोए हुए ड्रोन MQ-9 Reaper आर्म्ड ड्रोन थे. ये ड्रोन ईरान और दूसरे दुश्मनों के खिलाफ वेस्ट एशिया में बार-बार इस्तेमाल किए जाते हैं. रीपर ड्रोन में हेलफायर मिसाइलें लगी होती हैं, ये 27 घंटे तक लगातार उड़ सकता है. दुश्मन के ठिकानों पर हमला कर सकता है.
ईरान की एयर डिफेंस और मिसाइलों ने इन 12 ड्रोन को नीचे गिरा दिया. हर रीपर ड्रोन की कीमत लगभग 250 करोड़ रुपये है. ये ड्रोन ईरान के मिसाइल साइट्स और रिवोल्यूशनरी गार्ड के कैंप पर हमले के लिए भेजे गए थे.

झारखंड के लातेहार जिले के नेतरहाट थाना क्षेत्र के दौना गांव में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है. जादू-टोना के शक में एक बुजुर्ग व्यक्ति को पंचायत के कथित फैसले के बाद जबरदस्ती पेशाब पिलाया गया. बताया जा रहा है कि गांव में कुछ दिन पहले सड़क हादसे में एक महिला की मौत हुई थी, जिसके लिए कुछ ग्रामीणों ने बुजुर्ग पर डायन का आरोप लगाया.

अब तक ईरान और अमेरिका के बीच चल रहा पूरा युद्ध मिडिल ईस्ट में लड़ा जा रहा था. ईरान की मिसाइले मिडिल ईस्ट और इजरायल पर तबाही मचा रही है तो अमेरिका और इजरायल का बारूद ईरान में बर्बादी की कहानी लिख रहा है, लेकिन अब युद्ध की आग ईरान से 10 हजार किलोमीटर दूर अमेरिका तक पहुंच गई है. अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन के सैन्य ठिकाने के ऊपर ड्रोन देखे गए हैं. वही ड्रोन जिसने अमेरिका में युद्ध का सायरन बजा दिया है.

गुरुग्राम की उप्पल साउथ एंड सोसायटी में मेंटेनेंस बकाया को लेकर आरडब्ल्यूए ने डिफॉल्टरों के नाम गेट पर चस्पा कर दिए हैं. बकाया नहीं चुकाने वालों के लिए मेड एंट्री, कार वॉश और फूड डिलीवरी पर रोक की तैयारी है. वहीं, लिस्ट लगने के बाद रोज 4-5 लोग भुगतान कर रहे हैं. आरडब्ल्यूए ने सख्ती जारी रखने की बात कह रही है.

महायुद्ध से इस वक्त पूरी दुनिया खबरदार हो चुकी है. क्योंकि 24 घंट के भीतर ईरान और खाड़ी देशों में तेल-गैस रिफाइनरी पर हमले में आग के बाद दुनिया का बाजार, सोना, चांदी, रुपया, ट्रंप की रेटिंग सबकुछ में उथलपुथल मच चुकी है. ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने बड़ी धमकी दी है अगर हमारे बुनियादी ढांचे पर फिर से हमला हुआ तो हम बिल्कुल भी संयम नहीं बरतेंगे. इज़राइल की तरफ से हुए हमले के पलटवार में हमने अपनी शक्ति का एक अंश ही इस्तेमाल किया है. संयम बरतने का एकमात्र कारण तनाव कम करने के अनुरोध का सम्मान करना है.

अमृतसर पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का पर्दाफाश करते हुए 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया, जिनमें एक नाबालिग भी शामिल है. आरोपियों के पास से 7 आधुनिक पिस्तौल बरामद हुए हैं. जांच में पुर्तगाल में बैठे हैंडलर और पाकिस्तान लिंक सामने आया है. थाना कैंटोनमेंट में मामला दर्ज कर पुलिस पूरे नेटवर्क के अन्य कनेक्शन खंगाल रही है.

केरलम (केरल) के अलाप्पुझा और कोझिकोड जिलों में बर्ड फ्लू की पुष्टि होने के बाद प्रशासन ने 20,000 से ज्यादा घरेलू पक्षियों को मारने का आदेश दिया है. संक्रमण रोकने के लिए प्रभावित इलाकों में चिकन और अंडे की बिक्री पर रोक लगा दी गई है. विशेषज्ञों ने सलाह दी है कि मांस और अंडे को अच्छी तरह पकाकर ही खाएं. इस मामले की अगली कार्रवाई 21 मार्च से शुरू होगी.

मिडिल ईस्ट की जंग के बीच वैसे तो अब तक एलपीजी टैंकर के 3 जहाज होर्मुज के रास्ते भारत आ चुके हैं... लेकिन फिर भी अभी देश में एलपीजी सिलेंडर की किल्लत बनी हुई है... मुंबई के प्रभादेवी इलाके में मशहूर अशोक वड़ा पाव स्टॉल गैस सिलेंडर की वजह से बंद पड़ा है... ऐसा कहा जाता है कि, साल 1966 में यहीं पहली बार वड़ा पाव बनाया गया था... लेकिन 16 मार्च से कमर्शियल गैस न मिलने की वजह से ये स्टॉल बंद है.






