
Petrol पर युद्ध की चोट! प्रीमियम पेट्रोल 2.30 रुपये लीटर महंगा, नॉर्मल के रेट में No Change
AajTak
प्रीमियम पेट्रोल के दाम में तेल कंपनियों ने इजाफा कर दिया है. यह कीमत 2 रुपये से लेकर 2.30 रुपये तक बढ़ी है, जो आज से ही देशभर में लागू होगी.
मिडिल ईस्ट में चल रहे संघर्ष और कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी के बीच भारत में प्रीमियम पेट्रोल के दाम में बढ़ोतरी की गई है. प्रीमियम पेट्रोल की कीमतों में 2 से 2.30 रुपये का इजाफा किया गया है. नॉर्मल पेट्रोल के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है.
बदली हुई कीमतें आज यानी 20 मार्च से ही लागू हो जाएंगी. एचपीसीएल के पावर पेट्रोल और आईओसीएल के एक्सपी95 जैसे ब्रांडेड ईंधनों की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है. प्रीमियम पेट्रोल का उपयोग आमतौर पर बेहतर इंजन परफॉर्मेंश और अधिक माइलेज के लिए किया जाता है.
HPCL, BPCL और IOCL ने पेट्रोल और डीजल के दाम में इजाफा किया है. इस बढ़ोतरी के बाद नई दिल्ली में प्रीमियम पेट्रोल की कीमत 107 रुपये से 112.30 रुपये प्रति लीटर होगी. मुंबई में 115-120.30 रुपये प्रति लीटर होगा और चेन्नई में 112-117.30 रुपये प्रति लीटर होगी.
नॉर्मल पेट्रोल-डीजल की कीमत नॉर्मल पेट्रोल और डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है. नई दिल्ली में 1 लीटर पेट्रोल की कीमत 94.77 रुपये है और डीजल की कीमत 87.67 रुपये प्रति लीटर है. मुंबई में 1 लीटर पेट्रोल की कीमत ₹103.50 रुपये है और डीजल की कीमत ₹90.03 है. इसी तरह, चेन्न्ई में एक लीटर पेट्रोल की कीमत ₹100.80 है और डीजल के दाम ₹92.39 प्रति लीट है.
क्या होता है प्रीमियम पेट्रोल और कहां मिलता है? यह एक ऐसा पेट्रोल होता है, जिसमें ऑक्टेन नंबर ज्यादा होता है. आमतोर पर यह नंबर 95 या उससे ऊपर का होता है. वहीं नॉर्मल पेट्रोल का ऑक्टेन नंबर 91 होता है. प्रीमियम पेट्रोल गाड़ियों के इंजन को ज्यादा स्मूथ और बेहतर परफॉर्मेंस देता है. यह बड़े शहारों में लगभग हर पेट्रोल पंपों पर मिलता है, जिसे स्पोर्ट्स बाइक, कार, टर्बो इंजन वाली गाड़ियां और हाई-परफॉर्मेंस कार में डाला जाता है.

दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दिन हुई हत्या के बाद पैदा हुए तनाव को देखते हुए ईद-उल-फितर से पहले सुरक्षा कड़ी कर दी गई है. पुलिस ने संवेदनशील इलाकों में विशेष निगरानी, फ्लैग मार्च और सोशल मीडिया मॉनिटरिंग तेज कर दी है. हाई कोर्ट ने भी पुलिस को सख्त निर्देश देते हुए कहा है कि हालात किसी भी सूरत में बिगड़ने नहीं चाहिए और शांति बनाए रखना प्राथमिकता होनी चाहिए.

नासिक में रेप केस में गिरफ्तार ज्योतिषाचार्य अशोक खरात उर्फ कैप्टन खरात की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं. पुलिस को 58 वीडियो क्लिप मिले हैं और 150 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति का खुलासा हुआ है. शिरडी में ब्लैकमेलिंग का मामला भी एक सामने आया है. इस केस की SIT जांच IPS तेजस्विनी सातपुते कर रही हैं, जांच में कई बड़े खुलासों की संभावना है.

ईरान जंग में अमेरिका ने 16 विमान खो दिए – 12 MQ-9 Reaper ड्रोन (ईरान की मिसाइलों से), 3 F-15 फाइटर और 1 KC-135 टैंकर. ट्रंप ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में F-16 फाइटर जेट गिराने को झूठा कहा था. अब ईरान में करीब 4000 करोड़ के विमान खो चुके हैं. अब सवाल है कि ट्रंप आगे क्या करेंगे – हमले बढ़ाएंगे या पीछे हटेंगे?

नेताओं से लेकर सेलेब्रिटी तक का भविष्य बताने वाला ‘ज्योतिषी’ अशोक खरात उर्फ कैप्टन खरात खुद अपनी कुंडली पढ़ने में चूक गया. नासिक में रेप केस में उसकी गिरफ्तारी ने सनसनी फैला दी है. क्राइम ब्रांच की कार्रवाई में कई अहम सबूत मिले हैं, जिनमें संदिग्ध वीडियो भी शामिल हैं. अब SIT जांच में जुटी है और इस हाई-प्रोफाइल मामले में बड़े खुलासों की उम्मीद है.









