
उत्तराखंड में धामी कैबिनेट का विस्तार आज, ये 5 दिग्गज ले सकते हैं मंत्री पद की शपथ
AajTak
उत्तराखंड में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं. पिछले काफी समय से कैबिनेट विस्तार को लेकर अटकलें भी लग रही है. ऐसे में यह विस्तार अहम माना जा रहा है. तमाम समीकरणों को ध्यान में रखते हुए नए चेहरों को कैबिनेट में जगह मिल सकती है.
उत्तराखंड में लंबे समय से चल रही अटकलों के बीच आज कैबिनेट विस्तार हो सकता है. सूत्रों के मुताबिक शुक्रवार को राज्य में कैबिनेट विस्तार होने की पूरी संभावना है, जिसमें 5 नए मंत्रियों को शपथ दिलाई जा सकती है.
राजभवन में 5 नए कैबिनेट मंत्रियों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित जाएगा. 2022 में धामी सरकार के गठन के बाद यह पहला बड़ा फेरबदल होगा. मुख्यमंत्री धामी और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष महेंद्र भट्ट पिछले कुछ समय से इसके स्पष्ट संकेत दे रहे थे.
हाल ही में महेंद्र भट्ट ने स्पष्ट किया था कि संगठन ने केंद्रीय नेतृत्व से इन खाली पदों को भरने का आग्रह किया है और जल्द ही इस पर मुहर लग जाएगी. कैबिनेट विस्तार में विधायकों के पिछले प्रदर्शन और क्षेत्रीय समीकरणों को बारीकी से परखा जा रहा है. इसके साथ ही, कुछ वरिष्ठ नेताओं को 'दायित्वधारी' (राज्य मंत्री स्तर) की जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है.
भारत के संविधान के अनुसार, 70 सीटों वाली उत्तराखंड विधानसभा में मुख्यमंत्री सहित अधिकतम 12 मंत्री हो सकते हैं. वर्तमान में धामी मंत्रिमंडल में मुख्यमंत्री सहित केवल 7 मंत्री हैं, जबकि 5 पद रिक्त चल रहे हैं. कैबिनेट मंत्री चंदन रामदास के निधन और प्रेम चंद अग्रवाल के इस्तीफे के बाद से ही इन पदों को भरने की चर्चाएं चल रही थीं.
यह भी पढ़ें: 'मोहम्मद बनते ही दीपक को इफ्तार का न्योता', CM धामी ने राहुल गांधी को घेरा, बोले- देवभूमि में नहीं गलेगी कांग्रेस की दाल
इन नामों की लग सकती है लॉटरी राजनीतिक गलियारों में कैबिनेट के लिए पांच प्रमुख विधायकों के नामों की चर्चा सबसे तेज है. इनमें राजपुर से विधायक खजानदास, नैनीताल से सरिता आर्य, रुड़की से प्रदीप बत्रा, देवप्रयाग से विनोद कंडारी और रामनगर से दीवान सिंह बिष्ट के नाम रेस में सबसे आगे बताए जा रहे हैं.

झारखंड के लातेहार जिले के नेतरहाट थाना क्षेत्र के दौना गांव में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है. जादू-टोना के शक में एक बुजुर्ग व्यक्ति को पंचायत के कथित फैसले के बाद जबरदस्ती पेशाब पिलाया गया. बताया जा रहा है कि गांव में कुछ दिन पहले सड़क हादसे में एक महिला की मौत हुई थी, जिसके लिए कुछ ग्रामीणों ने बुजुर्ग पर डायन का आरोप लगाया.

अब तक ईरान और अमेरिका के बीच चल रहा पूरा युद्ध मिडिल ईस्ट में लड़ा जा रहा था. ईरान की मिसाइले मिडिल ईस्ट और इजरायल पर तबाही मचा रही है तो अमेरिका और इजरायल का बारूद ईरान में बर्बादी की कहानी लिख रहा है, लेकिन अब युद्ध की आग ईरान से 10 हजार किलोमीटर दूर अमेरिका तक पहुंच गई है. अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन के सैन्य ठिकाने के ऊपर ड्रोन देखे गए हैं. वही ड्रोन जिसने अमेरिका में युद्ध का सायरन बजा दिया है.

गुरुग्राम की उप्पल साउथ एंड सोसायटी में मेंटेनेंस बकाया को लेकर आरडब्ल्यूए ने डिफॉल्टरों के नाम गेट पर चस्पा कर दिए हैं. बकाया नहीं चुकाने वालों के लिए मेड एंट्री, कार वॉश और फूड डिलीवरी पर रोक की तैयारी है. वहीं, लिस्ट लगने के बाद रोज 4-5 लोग भुगतान कर रहे हैं. आरडब्ल्यूए ने सख्ती जारी रखने की बात कह रही है.

महायुद्ध से इस वक्त पूरी दुनिया खबरदार हो चुकी है. क्योंकि 24 घंट के भीतर ईरान और खाड़ी देशों में तेल-गैस रिफाइनरी पर हमले में आग के बाद दुनिया का बाजार, सोना, चांदी, रुपया, ट्रंप की रेटिंग सबकुछ में उथलपुथल मच चुकी है. ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने बड़ी धमकी दी है अगर हमारे बुनियादी ढांचे पर फिर से हमला हुआ तो हम बिल्कुल भी संयम नहीं बरतेंगे. इज़राइल की तरफ से हुए हमले के पलटवार में हमने अपनी शक्ति का एक अंश ही इस्तेमाल किया है. संयम बरतने का एकमात्र कारण तनाव कम करने के अनुरोध का सम्मान करना है.

अमृतसर पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का पर्दाफाश करते हुए 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया, जिनमें एक नाबालिग भी शामिल है. आरोपियों के पास से 7 आधुनिक पिस्तौल बरामद हुए हैं. जांच में पुर्तगाल में बैठे हैंडलर और पाकिस्तान लिंक सामने आया है. थाना कैंटोनमेंट में मामला दर्ज कर पुलिस पूरे नेटवर्क के अन्य कनेक्शन खंगाल रही है.

केरलम (केरल) के अलाप्पुझा और कोझिकोड जिलों में बर्ड फ्लू की पुष्टि होने के बाद प्रशासन ने 20,000 से ज्यादा घरेलू पक्षियों को मारने का आदेश दिया है. संक्रमण रोकने के लिए प्रभावित इलाकों में चिकन और अंडे की बिक्री पर रोक लगा दी गई है. विशेषज्ञों ने सलाह दी है कि मांस और अंडे को अच्छी तरह पकाकर ही खाएं. इस मामले की अगली कार्रवाई 21 मार्च से शुरू होगी.

मिडिल ईस्ट की जंग के बीच वैसे तो अब तक एलपीजी टैंकर के 3 जहाज होर्मुज के रास्ते भारत आ चुके हैं... लेकिन फिर भी अभी देश में एलपीजी सिलेंडर की किल्लत बनी हुई है... मुंबई के प्रभादेवी इलाके में मशहूर अशोक वड़ा पाव स्टॉल गैस सिलेंडर की वजह से बंद पड़ा है... ऐसा कहा जाता है कि, साल 1966 में यहीं पहली बार वड़ा पाव बनाया गया था... लेकिन 16 मार्च से कमर्शियल गैस न मिलने की वजह से ये स्टॉल बंद है.

दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दौरान हुई हत्या के बाद पैदा हुए सांप्रदायिक तनाव को देखते हुए दिल्ली हाईकोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया है. अदालत ने पुलिस और नागरिक प्रशासन को ईद और रामनवमी के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी तरह की 'प्रतिहिंसा' को रोकने के लिए पुख्ता इंतजाम करने का निर्देश दिया है.





