
Usman Tariq: टीम इंडिया के लिए T20 वर्ल्ड कप में खतरा होगा ये पाकिस्तानी स्पिनर, अजीब एक्शन से दे रहा 'धोखा'
AajTak
भारत और पाकिस्तान के बीच टी20 वर्ल्ड कप में मुकाबला 15 फरवरी को श्रीलंका के आर प्रेमदासा स्टेडियम में होना है. इस मुकाबले में टीम इंडिया के पाकिस्तानी टीम में नए-नए शामिल हुए स्पिनर सिरदर्द बन सकते हैं. जानें ऐसा क्यों...
पाकिस्तानी टीम के मिस्ट्री स्पिनर उस्मान तारिक का बॉलिंग एक्शन बिल्कुल अलग है. उनका रन-अप तो सामान्य होता है, लेकिन गेंद छोड़ने से पहले वह अचानक रुक जाते हैं, जैसे लगभग दो सेकंड तक ठहर गए हों. इसके बाद वह साइड-आर्म स्टाइल में स्लिंगिंग अंदाज से ऑफब्रेक गेंद डालते हैं. यह तरीका थोड़ा असामान्य है, बैटर को चकमा देने वाला है और उनकी ‘मिस्ट्री’ बॉलिंग की सबसे बड़ी खासियत भी यही है. उनका अब यही एक्शन चर्चा का विषय है.
ऐसे में उस्मान तारिक भारत के खिलाफ 15 फरवरी को होने वाले मैच में भी भारतीय टीम के लिए मुसीबत बन सकते हैं. उस्मान को इस टी20 वर्ल्ड कप में कोलंबो में पाकिस्तानी टीम ने अमेरिका के खिलाफ हुए मुकाबले में उतारा. जहां उन्होंने पाकिस्तान की ओर से कमाल का बॉलिंग स्पेल फेंका. तारिक ने 4 ओवर में 27 रन देकर 3 विकेट झटके. भारत को इसी मैदान पर पाकिस्तान से भी खेलना है, ऐसे में तारिक निश्चित तौर पर टीम इंडिया के लिए मुसीबत बन सकते हैं.
Up it goes… and back down! 🤭 That could have been Usman Tariq’s first T20 World Cup wicket, had Khawaja Nafay held on 😌 ICC Men’s #T20WorldCup | #PAKvUSA | LIVE NOW 👉 https://t.co/97PRnnpgoP pic.twitter.com/zMK6RjhBCy
अब तक उनके एक्शन पर दो बार सवाल उठ चुके हैं. पहली बार 2024 के PSL के दौरान उन्हें संदिग्ध एक्शन के लिए रिपोर्ट किया गया था. बाद में लाहौर की नेशनल क्रिकेट अकादमी में टेस्ट हुआ, जहां उनका एक्शन सही पाया गया और उन्हें गेंदबाजी जारी रखने की अनुमति मिल गई. लेकिन अगले PSL में उन्हें फिर से रिपोर्ट किया गया. इस बार भी जांच में वह पास हो गए. वहीं हाल में फरवरी की शुरुआत में ऑस्ट्रेलिया के कैमरन ग्रीन ने भी टी20 सीरीज में उनके एक्शन पर सवाल उठाए थे, तब वो आउट होने के बाद उनके एक्शन को कॉपी करते दिखे थे. इस दौरान ऐसा भी लगा था कि वो तारिक के एक्शन से खुश नहीं हैं.
यानी अब यह बात तो साफ है कि तारिक का प्रदर्शन जिस तरह अमेरिका के खिलाफ रहा है, तारिक भारत के खिलाफ खेलेंगे ही. ऐसे में टीम इंडिया उनसे कैसे निपटती है, यह देखना होगा.
Cameron Green is not happy with USMAN TARIQ’s action after getting out to his Delivery in the 2nd T20i . Your thoughts on Usman Tariq’s Action?? pic.twitter.com/4IPZiQNYsH

14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल डेब्यू पर ही छक्का लगाकर सभी को चौंका दिया था. मैच से पहले राहुल द्रविड़ और संजू सैमसन ने उनसे गेम प्लान पूछा था, जिस पर उन्होंने कहा था कि अगर गेंद उनके एरिया में आई तो उसे छक्का मारेंगे. मैदान पर उन्होंने ठीक वही करके दिखाया और अपने आत्मविश्वास से सबको प्रभावित किया.

नई दिल्ली में आयोजित नमन अवॉर्ड्स 2026 में शुभमन गिल और स्मृति मंधाना को साल के सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर का सम्मान मिला. गिल को पुरुष वर्ग में पॉली उमरीगर अवॉर्ड मिला, जबकि मंधाना को महिला वर्ग में बीसीसीआई का बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर चुना गया. 2025 में दोनों खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया.

जय शाह ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 को लेकर कहा कि कोई भी टीम आईसीसी से बड़ी नहीं है. टूर्नामेंट से पहले बांग्लादेश के हटने और पाकिस्तान के बहिष्कार की धमकी जैसी कई विवादित स्थितियां थीं, लेकिन इसके बावजूद टूर्नामेंट सफल रहा और भारत ने खिताब जीता. शाह ने बताया कि वर्ल्ड कप ने व्यूअरशिप के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए.










