
US Election: अबॉर्शन, इमिग्रेशन, इकोनॉमी और विदेश नीति... जानिए किन मुद्दों पर हो रही वोटिंग
AajTak
अमेरिका में दो दिन बाद होने वाले राष्ट्रपति पद के चुनाव के लिए रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप और डेमोक्रेट कैंडिडेट और अमेरिका की उप-राष्ट्रपति कमला हैरिस से कड़ा मुकाबला है. इस चुनाव में, इमिग्रेशन, गर्भापत, रूस-यूक्रेन युद्ध जैसे कई मुद्दे छाए हुए हैं.
अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव का प्रचार अभियान अपने अंतिम चरण में है जिसमें डेमोक्रेट्स कमला हैरिस और रिपब्लिकन डोनाल्ड ट्रम्प के बीच कड़ी टक्कर नजर आ रही है. दोनों उम्मीदवार प्रमुख राज्यों में समर्थन जुटाने के लिए बड़े पैमाने रैलियां और जनसभाएं कर रहे हैं. 5 नवंबर को होने वाले चुनाव के लिए दोनों ही कैंडिडेट्स ने पूरे संसाधन प्रचार में झोंक दिए हैं.
70 मिलियन से अधिक अमेरिकी पहले ही मतदान कर चुके हैं, जो 2020 के कुल मतदान का 45 प्रतिशत है. जनमत सर्वेक्षणों से पता चलता है कि ट्रम्प और हैरिस के बीच कड़ी टक्कर है, जिसका नतीजा सात स्विंग स्टेट्स के मतदाताओं पर निर्भर करता है. इस बीच, इस चुनाव को प्रभावित करने वाले प्रमुख मुद्दों पर एक नज़र डालते हैं जिसमें टैक्स, आव्रजन (Immigration) और गर्भपात शामिल हैं.
अर्थव्यवस्था (Economy) - ट्रम्प, जो 2017 से 2021 तक राष्ट्रपति रहे थे, उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान व्यवसायों और अमीर लोगों के लिए कर कटौती लागू की थी. वह इस चुनाव में सभी अमेरिकी आयातों पर 10 प्रतिशत से अधिक टैरिफ लगाने की बात कर रहे हैं. ट्रंप का दावा है कि इससे उन्हें अमेरिकी नागरिकों के लिए टैक्स कम करने में मदद मिलेगी.
रिपब्लिकन उम्मीदवार ट्रंप ने अमेरिका को "क्रिप्टो कैपिटल ऑफ प्लेनेट" में बदलने का वादा किया है. सितंबर में अपने बेटों के साथ अपना खुद का क्रिप्टोकरेंसी प्लेटफॉर्म लॉन्च किया है.
यह भी पढ़ें: ईरान की इजरायल और अमेरिका को चेतावनी, कहा- कोई कदम उठाया तो मिलेगा करारा जवाब
वहीं डेमोक्रेट कमला हैरिस "अवसर अर्थव्यवस्था" के अपने दृष्टिकोण के साथ मध्यम वर्ग को लक्षित कर रही हैं, जिसमें सबसे अमीर लोगों के लिए मॉडरेट टैक्स की बढ़ोतरी शामिल है. हैरिस चाइल्ड टैक्स क्रेडिट, पहली बार घर खरीदने वालों को समर्थन और छोटे व्यवसायों के लिए मदद की भी वकालत करती हैं.

इजरायल ने ईरान के इस्फहान स्थित नौसैनिक रिसर्च सेंटर पर हमला कर उसकी पनडुब्बी निर्माण क्षमता को बड़ा नुकसान पहुंचाया है. यह केंद्र नौसेना के लिए पनडुब्बियों और सिस्टम विकसित करने का प्रमुख ठिकाना था. इस कार्रवाई से ईरान की सैन्य क्षमता प्रभावित हुई है और क्षेत्र में तनाव बढ़ने की आशंका है. दूसरी ओर, ईरान ने अमेरिका के विमानवाहक पोत यूएसएस अब्राहम लिंकन की ओर मिसाइल दागने का दावा किया है.

डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि वे ईरान से बातचीत कर रहे हैं और होर्मुज स्ट्रेट की उसके साथ संयुक्त निगरानी करेंगे. एक महीने से ईरान पर कहर बरपा रहे ट्रंप पर किसी को विश्वास नहीं हो रहा है. दुनियाभर के मीडिया आउटलेट्स ये कयास लगा रहे हैं कि ट्रंप की तैयारी होर्मुज स्ट्रेट पर बड़े हमले की है. जहां ईरान ने नाकाबंदी की हुई है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर ईरान पर नया बयान देकर दुनिया को चौंका दिया है. ट्रंप ने कहा कि ईरान समझौता करना चाहता है और वो समझौता करेंगे. साथ ही उन्होनें ये भी कहा कि ईरान ने अमेरिका को एक तोहफा दिया जो बहुत बड़ा और महत्वपूर्ण है. ट्रंप ने आगे ये बाताया कि ये तोहपा तेल और गैस से जुड़ा है.










