
US-China Tariff War: ट्रंप ने फोड़ा 125% का टैरिफ बम, चाइनीज करेंसी का निकला दम... 18 साल का टूटा रिकॉर्ड
AajTak
US-China Trade War लगातार बढ़ रही है. अमेरिका ने अब चीनी आयात पर 125 फीसदी का टैरिफ लगा दिया है और इस बीच चीन के करेंसी मार्केट को बड़ा झटका लगा है, देश की करेंसी Yuan 18 साल की निचले स्तर पर पहुंच गई है.
अमेरिका और चीन में टैरिफ वॉर (US-China Tariff War) लगातार बढ़ती जा रही है और इसका असर भी साफ दिखने लगा है. बीते मंगलवार को अमेरिका ने चीन पर 104% का टैरिफ लगाया था, तो इसपर पलटवार करते हुए अगले दिन China ने भी US पर 84% का टैरिफ लगा दिया, लेकिन बात यहीं नहीं रुकी और बुधवार को एक बार फिर ट्रंप ने बड़ा ऐलान करते हुए ड्रैगन पर टैरिफ को बढ़ाकर 125% कर दिया.
हालांकि, इस ट्रेड वॉर का असर चीनी शेयर बाजारों पर पड़ता नहीं दिखा और न ही अमेरिकी बाजारों में गिरावट आई, बल्कि दोनों ही शेयर मार्केट (US-China Stock Markets) में जोरदार तेजी देखने को मिली. लेकिन चीनी करेंसी Yuan को तगड़ा झटका लगा है और ये 18 साल के निचले स्तर पर पहुंच गई है.
2007 के बाद सबसे बड़ी गिरावट ट्रंप की टैरिफ (Trump Tariff) पॉलिसी से दुनिया में हड़कंप मचा हुआ है और सबसे बड़ी जंग अमेरिका और चीन के बीच देखने को मिल रही है. ट्रंप ने चीन के 84 फीसदी टैरिफ के जबाव में उसपर 125 फीसदी का हाई टैरिफ लगाया है. हालांकि, चीन की ओर से US को कड़ी टक्कर दी जा रही है, इसके बावजूद चाइनीज करेंसी पर इस ट्रेड वॉर का बुरा असर देखने को मिला है. Yuan साल 2007 के बाद से 18 साल के निचले स्तर पर पहुंच गया है.
घरेलू कारोबार के अंत में युआन 7.3498 प्रति डॉलर पर बंद हुआ. रॉयटर्स की रिपोर्ट में एक्सपर्ट्स के हवाले से कहा गया कि चीन के टॉप नेता बैठक कर चीन की अर्थव्यवस्था (China Economy) को बढ़ावा देने और पूंजी बाजार को स्थिर करने के उपायों पर विचार करने की योजना बना रहे हैं. रिपोर्ट में बताया गया कि टैरिफ दबाव के बावजूद, चीन के सेंट्रंल बैंक ने प्रमुख सरकारी बैंकों से अमेरिकी डॉलर की खरीद कम करने को भी कहा है.
चीन की GDP में आ सकती है इतनी गिरावट! कैपिटल इकोनॉमिक्स ने एक नोट में कहा है कि नए अमेरिकी टैरिफ वृद्धि (US Tariff Hike) का मतलब है कि आने वाले वर्षों में अमेरिका को चीन के निर्यात में आधे से भी अधिक की कमी आएगी. इसमें कहा गया कि इससे चीन के सकल घरेलू उत्पाद (China GDP) में 1.0-1.5% की कमी आ सकती है, लेकिन ये गिरावट अन्य देशों के माध्यम से होने वाले निर्यात की सीमा पर निर्भर करेगी. ये अपेक्षा से बड़ा झटका है, लेकिन राजकोषीय मदद से इसकी भरपाई की जाएगी.
करेंसी धड़ाम, लेकिन शेयर बाजार में तेजी चीन-अमेरिका के बीच ट्रेड वॉर बढ़ने से करेंसी मार्केट में भले ही उथल पुथल मची है, लेकिन दूसरी ओर देश के शेयर बाजारों में (China Share Markets) में जोरदार तेजी देखने को मिल रही है. शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite) 1.50 फीसदी की तेजी में कारोबार कर रहा है, तो वहीं China A50 भी करीब 1 फीसदी की तेजी लेकर ग्रीन जोन में कारोबार करता हुआ नजर आया. DJ Shanghai में 1.47 फीसदी की तेजी दर्ज की गई, तो वहीं Hang Seng ने 3 फीसदी की छलांग लगा दी.

पिछले 18 दिनों से अमेरिका, इजरायल और ईरान के युद्ध का मोर्चा खुला हुआ है. और उधर पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ जंग का एक और फ्रंट खोल दिया है. बीती रात पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक करके एक अस्पताल के 400 मरीज मार डाले. पाकिस्तान को ये लग रहा है कि जब दुनिया का ध्यान ईरान पर है तो वो अफगानिस्तान में कत्लेआम मचा सकता है. और वो इससे बच जाएगा. लेकिन ऐसा होगा नहीं. क्योंकि अब तालिबान ने भी अपने निर्दोष नागरिकों की हत्या का बदला लेना की कसम खा ली है.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.










