
US ट्रेड डील में INDIA का पूरा नक्शा... ट्रंप ने PoK और अक्साई चिन भारत का दिखाया, तिलमिला जाएगा पाकिस्तान
AajTak
भारत-अमेरिका के बीच अंतरिम ट्रेड डील के ऐलान के साथ ट्रंप प्रशासन द्वारा जारी भारत के नक्शे ने कूटनीतिक हलकों में हलचल मचा दी है. इस नक्शे में जम्मू-कश्मीर, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर और अक्साई चिन को भारत का हिस्सा दिखाया गया है, जिसे अमेरिका के रुख में बड़े बदलाव के तौर पर देखा जा रहा है.
भारत और अमेरिका के बीच अंतरिम ट्रेड डील के फ्रेमवर्क के ऐलान के साथ एक और बात ने सबका ध्यान खींचा है. ट्रंप प्रशासन की ओर से जारी भारत के नक्शे ने पाकिस्तान को असहज कर दिया है और कूटनीतिक गलियारों में नई बहस छेड़ दी है.
ट्रेड डील की जानकारी जारी करते समय अमेरिका के ट्रेड रिप्रेजेंटेटिव ऑफिस ने भारत का जो आधिकारिक नक्शा साझा किया, उसमें पूरा जम्मू-कश्मीर, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) और अक्साई चिन को भारत का हिस्सा दिखाया गया है. यह ऐसा कदम है, जिसे अमेरिका के पुराने रुख से अलग माना जा रहा है.
हालांकि भारत की क्षेत्रीय संप्रभुता को किसी बाहरी मंजूरी की जरूरत कभी नहीं रही है. भारत हमेशा से यह स्पष्ट करता आया है कि जम्मू-कश्मीर उसका अभिन्न अंग है. इसके बावजूद अमेरिका की ओर से इस तरह का नक्शा जारी किया जाना पाकिस्तान के लिए एक मजबूत राजनीतिक और कूटनीतिक संदेश माना जा रहा है.
क्यों अहम है यह नक्शा?
अब तक अमेरिकी विदेश विभाग या अन्य आधिकारिक एजेंसियों द्वारा जारी नक्शों में PoK को लेकर स्पष्ट सीमांकन दिखाया जाता रहा था, ताकि पाकिस्तान की आपत्तियों को संतुलित किया जा सके. लेकिन ट्रंप प्रशासन द्वारा जारी ताजा नक्शा पाकिस्तान के दावों को पूरी तरह नजरअंदाज करता दिखता है.
इसका समय भी बेहद अहम है. एक ओर भारत और अमेरिका के रिश्ते ट्रंप के दौर में फिर से सेट हो रहे हैं, वहीं दूसरी ओर ट्रेड डील को लेकर लंबे समय से खींचतान चल रही थी. इसी दौरान ट्रंप प्रशासन ने भारत पर 50 प्रतिशत तक टैरिफ लगाया था, जो अमेरिका के सहयोगी देशों में सबसे ज्यादा था.

Happy Navratri 2026 Wishes: हिंदू धर्म में चैत्र नवरात्रि का विशेष महत्व है.पंचांग के अनुसार, चैत्र नवरात्रि चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से शुरू होकर नवमी तिथि तक चलती है. इन 9 दिनों में भक्त मां दुर्गा के 9 स्वरूपों की पूजा करते हैं. इस साल चैत्र नवरात्रि 19 मार्च से शुरू होकर 27 मार्च 2026 तक चलेगी.इस खास मौके पर आप अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को सोशल मीडिया के जरिए देवी मां की भक्ति से भरपूर मैसेज भेजकर चैत्र नवरात्रि की शुभकामनाएं दे सकते हैं.

चेन्नई में एक महिला पर उसके अलग रह रहे पति ने एसिड क्लीनर से हमला कर दिया, जिसकी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई. हमले में महिला की एक आंख की आधी रोशनी चली गई, जबकि दूसरी आंख भी बुरी तरह प्रभावित हुई है. आरोपी पति पहले से उसे परेशान करता था और वह उससे अलग रह रही थी. झगड़े के दौरान उसने हमला किया. पड़ोसी की मदद से महिला बची और अस्पताल में भर्ती कराई गई. महिला ने लंबे समय से अत्याचार सहने की बात कही है.











