
UPSC Result: भरोसा नहीं हुआ, कई बार रोल नंबर चेक किया, फिर... 56वीं रैंक लाने वाले अर्नव की कहानी
AajTak
UPSC Result 2022: यूपी के रायबरेली जिले के रहने वाले अर्नव मिश्र की बड़ी बहन आरुषि मिश्रा आईएफएस ऑफिसर हैं. वहीं, उनके जीजा (बहन के पति) आईएएस अधिकारी हैं. अब अर्नव ने भी यूपीएससी एग्जाम क्रैक कर लिया है.
'कुछ समय के लिए तो विश्वास ही नहीं हुआ. रोल नंबर को कई बार चेक किया. अपने नाम का एक-एक लेटर मिलाया. जब कंफर्म हो गया तो...', ये शब्द हैं UPSC एग्जाम 2022 में 56वीं रैंक हासिल करने वाले अर्नव मिश्र के. 28 साल के अर्नव ने जब फोन पर इस बात की जानकारी अपनी बड़ी बहन को दी तो वो भावुक हो गईं. उनकी आंखों से आंसू नहीं थम रहे थे. भावनाओं का ज्वार उमड़ पड़ा.
बता दें कि यूपी के रायबरेली जिले के रहने वाले अर्नव की बड़ी बहन आरुषि मिश्रा आईएफएस ऑफिसर हैं. वहीं, उनके जीजा (बहन के पति) आईएएस अधिकारी हैं. अब ने अर्नव भी UPSC एग्जाम क्रैक कर लिया है. अर्नव के पिता अजय मिश्र पेशे से वकील हैं. जबकि, उनकी मां नीता मिश्रा टीचर हैं. AajTak.In को दिए इंटरव्यू में अर्नव ने अपनी पढ़ाई-लिखाई से लेकर पर्सनल लाइफ और सोशल मीडिया जैसे तमाम मुद्दों पर खुलकर बात की.
रिजल्ट पता चलने के ठीक बाद क्या रिएक्शन था?
इस सवाल के जवाब में अर्नव कहते हैं कि कुछ समय के लिए तो विश्वास ही नहीं हुआ. क्योंकि ये एक ऐसा सपना होता है जिसे लेकर हर इंसान UPSC एग्जाम की तैयारी शुरू करता है. लेकिन इसकी तैयारी में इतने सारे दिन, इतनी सारी रातें निकल जाती हैं कि जब वो पल आता है तो समझ नहीं आता कैसे रिएक्ट करें. मेरी स्थिति भी कुछ ऐसी थी.
रिजल्ट को एक दो नहीं बल्कि कई-कई बार देखा. घर से एडमिट कार्ड मंगवाकर चेक किया. रोल नंबर का मिलान किया, नाम का एक-एक अक्षर मिलाया. जांच लेना चाहता था कि रिजल्ट में मेरा ही नाम है ना. जब कंफर्म हो गया तो पैरेंट्स को फोन किया. वो बहुत ही अच्छी ही फीलिंग थी.
सोशल मीडिया से दूरी बनाई थी क्या?

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.

Aaj 25 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 25 मार्च 2026, दिन- बुधवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, सप्तमी तिथि दोपहर 13.50 बजे तक फिर अष्टमी तिथि, मृगशिरा नक्षत्र शाम 17.33 बजे तक फिर आर्द्रा नक्षत्र, चंद्रमा- मिथुन में, सूर्य- मीन में, विजय मुहूर्त- दोपहर 14.30 बजे से दोपहर 15.19 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 12.27 बजे से दोपहर 13.59 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.











