
UPSC Civil Service Result Out: यूपीएससी रिजल्ट घोषित, आदित्य श्रीवास्तव ने किया टॉप, देखें पूरी लिस्ट
AajTak
UPSE Civil Service Result Out: यूपीएससी मेन्स 2023 का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया गया है.साल 2023 की इस परीक्षा में आदित्य श्रीवास्तव ने ऑल इंडिया रैंक वन हासिल की है. वहीं दूसरे नंबर अनिमेष प्रधान और तीसरे पर डोनुरु अनन्या रेड्डी रहीं. यहां आप पूरी टॉपर लिस्ट चेक कर सकते हैं.
UPSC CSE 2023 Result Out: यूपीएससी सीएसई रिजल्ट का दिल थाम कर इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों का इंतजार आज खत्म हो चुका है. संघ लोक सेवा आयोग की ओर से यूपीएससी मेन्स 2023 का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया गया है.साल 2023 की इस परीक्षा में आदित्य श्रीवास्तव ने ऑल इंडिया रैंक वन हासिल की है. वहीं दूसरे नंबर अनिमेष प्रधान और तीसरे पर डोनुरु अनन्या रेड्डी रहीं. यहां आप पूरी टॉपर लिस्ट चेक कर सकते हैं.
ऑल इंडिया रैंक के पांच टॉपर्स कौन हैं?
यूपीएससी सिविल सर्विस परीक्षा 2023 के परिणाम में आदित्य श्रीवास्तव ने ऑल इंडिया रैंक वन हासिल की है.वहीं दूसरा स्थान अनिमेश प्रधान को मिला है और तीसरे नंबर पर अनन्या रेड्डी हैं, चौथे स्थान पर पीके सिद्धार्थ रामकुमार हैं जबकि पांचवें स्थान पर रुहानी हैं.
परिणाम चेक करने के लिए इन स्टेप्स को फॉलो करें:
स्टेप 1: सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट - upsc.gov.in पर जाएं.स्टेप 2: वेबसाइट के होमपेज पर आपको रिजल्ट का लिंक दिखाई देगा. स्टेप 3: परिणाम लिंक पर क्लिक करें. स्टेप 4: आपके सामने एक पीडीएफ खुलकर आएगी. स्टेप 5: पीडीएफ में अपना रोल नंबर खोजें. स्टेप 6: पीडीएफ डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंट आउट लें.
यहां देखें टॉपर्स की पूरी लिस्ट

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










