
UPSC एस्पिरेंट मर्डर केस: 'कातिल' बेटी से परिजनों ने सालभर पहले खत्म कर लिए थे संबंध, सामने आया सबूत
AajTak
दिल्ली के गांधी विहार में हुए यूपीएससी एस्पिरेंट की हत्या के मामले में लगातार खुलासे हो रहे हैं. अब खुलासा हुआ है कि हत्या की आरोपी फोरेंसिक स्टूडेंट अमृता चौहान को उसके ही माता-पिता ने एक साल पहले अखबार में विज्ञापन छपवाकर बेदखल कर दिया था.
दिल्ली के गांधी विहार में जले हुए एक अपार्टमेंट से मिली लाश ने राजधानी की पुलिस को झकझोर दिया था. शुरुआत में यह हादसा लगा था, लेकिन जैसे-जैसे सबूत मिले, कहानी भयावह होती चली गई. यह मामला यूपीएससी एस्पिरेंट रामकेश मीणा की हत्या का था, जिसे उसके लिव-इन पार्टनर और फोरेंसिक साइंस की स्टूडेंट अमृता चौहान ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर अंजाम दिया था.
इस केस में अब एक बड़ा खुलासा हुआ है. 21 साल की अमृता, जिसे आज हत्या की आरोपी कहा जा रहा है, उसे उसके अपने परिवार ने एक साल पहले ही बेदखल कर दिया था. इंडिया टुडे को मिले एक अखबार के विज्ञापन में उसके माता-पिता ने 8 जुलाई 2024 को सार्वजनिक रूप से घोषणा की थी कि वे उससे सारे रिश्ते खत्म कर रहे हैं. इस विज्ञापन की कॉपी कोर्ट में सबूत के तौर पर जमा की गई है.
दिल्ली पुलिस के अनुसार, फोरेंसिक साइंस की छात्रा अमृता चौहान मई 2024 से लिव-इन में रह रही थी. सब कुछ ठीक चल रहा था, लेकिन जब उसे पता चला कि रामकेश ने चोरी-छिपे उसके प्राइवेट वीडियो रिकॉर्ड कर लिए हैं, तो रिश्ता खतरनाक मोड़ पर पहुंच गया. बार-बार कहने के बावजूद रामकेश ने उसका वीडियो डिलीट करने से मना कर दिया. गुस्से में अमृता ने एक्स-बॉयफ्रेंड सुमित कश्यप से संपर्क किया.
इसके बाद अमृता, सुमित और उनके एक दोस्त संदीप कुमार ने मिलकर हत्या की साजिश रच डाली. 5 से 6 अक्टूबर की रात सुमित और संदीप मुरादाबाद से दिल्ली आए. गांधी विहार के जिस फ्लैट में रामकेश रहता था, वहां की सीसीटीवी फुटेज में दो नकाबपोश अंदर जाते दिखे. उनके कुछ सेकंड बाद एक महिला भी अंदर जाती दिखाई दी. सुबह 2:57 बजे वही महिला और एक शख्स बाहर निकलते देखे गए.
डीसीपी (नॉर्थ) राजा बंथिया ने बताया कि उनके बाहर आने के कुछ ही मिनट बाद फ्लैट में धमाका हुआ और सब कुछ आग की लपटों में तब्दील हो गया. पुलिस हिरासत में आरोपियों ने जो खुलासा किया है, उसके मुताबिक, उन्होंने पहले रामकेश का गला घोंटा, फिर उसके शरीर पर घी, तेल और शराब डाली. इसके बाद गैस सिलेंडर का वाल्व खोल दिया ताकि धमाके से हत्या को हादसा दिखाया जा सके.

बादशाह ने विवादित 'टटीरी' गाने पर माफी मांगी, लेकिन पुलिस जांच जारी है. शिबास कबिराज ने कहा कि कानून के अनुसार कार्रवाई होगी. महिला आयोग ने भी नोटिस जारी किया है. गन कल्चर वाले गानों पर भी सख्ती की बात कही गई है. इसी बीच हरियाणा पुलिस ने साइबर अपराध और रंगदारी कॉल्स रोकने के लिए 'अभेद्य' ऐप लॉन्च किया.

लेबनान के युद्ध क्षेत्र से रिपोर्टिंग करते हुए आज तक के वरिष्ठ पत्रकार अशरफ वानी ने बताया कि जंग सिर्फ गोलियों और धमाकों की नहीं, बल्कि डर, जिम्मेदारी और सच के बीच संतुलन की लड़ाई भी है. हर दिन मौत के साये में काम करते हुए उन्होंने तबाही, विस्थापन और इंसानी पीड़ा को करीब से देखा. ईद के दिन भी रिपोर्टिंग जारी रही. यह अनुभव सिर्फ कवरेज नहीं, बल्कि ऐसे सच का गवाह बनने की जिम्मेदारी थी- जहां हर पल जिंदगी और मौत के बीच फैसला लेना पड़ता है.

राजकोट में एक डॉक्टर ने साथी डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर 3 से 4 हजार निजी वीडियो रिकॉर्ड किए. आरोपी कमल नांढा पर एकतरफा प्यार में ऐसा करने और वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर 25 लाख रुपये मांगने का आरोप है. पुलिस के अनुसार कुछ लोगों ने 50,000 रुपये वसूल भी किए. मामले में 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच और गिरफ्तारी की कार्रवाई जारी है.

दिल्ली के उत्तम नगर में प्रदर्शन कर रहे हिंदूवादी संगठन के लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया. दरअसल, होली के मौके पर हुई युवक की हत्या के विरोध में हिंदूवादी संगठन के लोग उत्तम नगर में इकट्ठा हुए थे. इस दौरान पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया. ईद को देखते हुए पहले ही उत्तम नगर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी है.

मथुरा में गोरक्षक फरसा बाबा की हत्या के आरोप के बाद दिल्ली-आगरा हाईवे पर भारी हंगामा हुआ. आरोप है कि बीती रात विख्यात गौ-सेवक चंद्रशेखर उर्फ फरसा वाले बाबा की गाड़ी से कुचलकर हत्या कर दी. फरसा बाबा की मौत की खबर फैसले ही लोगों की गुस्सा फूट पड़ा. दिल्ली-मथुरा हाईवे पर भारी हंगामा किया. देखें न्यूज बुलेटिन.

गुजरात के सूरत में घरेलू गैस (LPG) की भारी किल्लत और ब्लैक मार्केटिंग ने प्रवासी मजदूरों की कमर तोड़ दी है. उधना रेलवे स्टेशन पर बिहार और यूपी जाने वाले श्रमिकों की लंबी कतारें इस बात का सबूत हैं कि सरकारी दावों के उलट जमीनी हकीकत भयावह है. खाली चूल्हा और महंगी गैस मजदूरों को शहर छोड़ने पर मजबूर कर रही है.







