
बेंगलुरु एयरपोर्ट पर एक्शन... बैंकॉक से आए यात्री के बैग से मिला 2.77 करोड़ का गांजा
AajTak
बेंगलुरु के केम्पेगौड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर कस्टम अधिकारियों ने ड्रग तस्करी के खिलाफ कार्रवाई की है. यहां बैंकॉक से आए एक पैसेंजर को गिरफ्तार किया गया है. आरोपी के चेक-इन बैगेज से करीब 7.92 किलोग्राम हाइड्रोपोनिक गांजा मिला, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 2.77 करोड़ रुपये बताई जा रही है.
बेंगलुरु एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने बैंकॉक से आए एक यात्री के पास से भारी मात्रा में मादक पदार्थ बरामद किया है. अधिकारियों ने यात्री के सामान की जांच के दौरान करीब 7.92 किलोग्राम हाइड्रोपोनिक गांजा जब्त किया, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 2.77 करोड़ रुपये है.
कस्टम अधिकारियों के अनुसार, संदिग्ध गतिविधि के आधार पर बैंकॉक से बेंगलुरु पहुंचे एक यात्री को रोका गया. उसके चेक-इन बैगेज की जांच की गई. जांच के दौरान बैग के अंदर बेहद चालाकी से छिपाकर रखा गया हाइड्रोपोनिक गांजा बरामद हुआ. यह गांजा सामान्य गांजे की तुलना में अधिक शक्तिशाली और महंगा माना जाता है.
गांजा की बरामदगी के बाद कस्टम विभाग ने मामला दर्ज कर आरोपी को मौके पर ही अरेस्ट कर लिया. अधिकारियों ने पूछताछ शुरू कर दी है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि मादक पदार्थ कहां से लाया गया था और इसे किस स्थान तक पहुंचाने की योजना थी.
यह भी पढ़ें: ड्रग्स के खिलाफ CCB का बड़ा एक्शन: दो विदेशी नागरिक गिरफ्तार, 1 करोड़ की कोकीन-हाइड्रो गांजा जब्त
कस्टम अधिकारियों का मानना है कि इस मामले के तार किसी बड़े अंतरराष्ट्रीय ड्रग तस्करी गिरोह से जुड़े हो सकते हैं. इसलिए जांच एजेंसियां आरोपी के संपर्कों, यात्रा विवरण और उसके नेटवर्क की पड़ताल कर रही हैं. इसके अलावा, यह भी जांच की जा रही है कि इस तस्करी में अन्य लोग शामिल थे या नहीं.
हवाई अड्डों के जरिए मादक पदार्थों की तस्करी को रोकने के लिए कस्टम विभाग लगातार सतर्कता बरत रहा है. अंतरराष्ट्रीय उड़ानों से आने वाले यात्रियों के सामान की सघन जांच की जा रही है. अधिकारियों का कहना है कि इस तरह की तस्करी पर रोक लगाने के लिए निगरानी और सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया गया है. फिलहाल कस्टम विभाग और अन्य जांच एजेंसियां पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही हैं.

बिहार समेत 10 राज्यों में राज्यसभा की 37 सीटों के लिए हुए चुनाव में कई दिलचस्प नतीजे सामने आए. बिहार, ओडिशा और हरियाणा को छोड़कर अन्य सात राज्यों में 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए. वहीं, बिहार की सभी पांच सीटें एनडीए ने जीतीं, जबकि ओडिशा में बीजद और कांग्रेस विधायकों की क्रॉस-वोटिंग के कारण भाजपा को दो सीटें मिलीं. हरियाणा में मतपत्र की गोपनीयता को लेकर विवाद के कारण मतगणना करीब 5 घंटे तक रुकी रही.

दिल्ली में एलपीजी सिलेंडर की कमी से लोगों की परेशानी बढ़ गई है, खासकर झुग्गी बस्तियों में रहने वाले परिवार सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं. गोविंदपुरी के नवजीवन कैंप में कई घरों में खाना बनना बंद हो गया है. पहले 900 रुपये का सिलेंडर अब ब्लैक मार्केट में 4,000 रुपये तक बिक रहा है, जबकि खुले में बिकने वाली गैस 400 रुपये प्रति किलो मिल रही है. कई लोग लकड़ी से खाना बना रहे हैं और गैस एजेंसियों की ओर से मदद नहीं मिलने की शिकायत कर रहे हैं.

आज सबसे पहले हम आपको वो तस्वीर दिखाएंगे. जो मुंद्रा पोर्ट से आई है. यहां स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में गरजती मिसाइल और बरसते ड्रोन्स के बीच से चलकर LPG गैस से भरा शिवालिक जहाज भारत आ गया है. इसमें इतनी गैस है जिससे 32 लाख 40 हजार LPG गैस सिलिंडर भरे जा सकते हैं. लगभग इतनी ही गैस लेकर एक और जहाज. नंदा देवी कल सुबह भारत पहुंच जाएगा. इसके बाद आपको इजरायल-अमेरिका और ईरान के युद्ध के 17वें दिन का हर अपडेट बताएंगे. जंग में पहली बार ईरान ने सेजिल मिसाइल दागी. ये मिसाइल बेहद खतरनाक है, इसके जरिए ईरान अपने देश के किसी भी हिस्से से पूरे इजरायल को निशाना बना सकता है. इस सबके बीच UAE में तेल डिपो में आग लगने के साथ ही दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर भी हमला हुआ.

दिल्ली एम्स ने 31 वर्षीय हरीश राणा के लिए पैसिव यूथेनेशिया प्रक्रिया शुरू कर दी है. इस के लिए हरीश को शनिवार को गाजियाबाद स्थित आवास से एम्स के डॉ. बीआर अंबेडकर संस्थान रोटरी कैंसर अस्पताल की पैलिएटिव केयर यूनिट में शिफ्ट किया गया है, जहां धीरे-धीरे हरीश के लाफ सपोर्ट सिस्टम को वापस लिया जाएगा, ताकि शरीर स्वाभाविक रूप से शांत हो जाए.

महायुद्ध सत्रह दिन से जारी है. मैं श्वेता सिंह इस वक्त इजरायल की राजधानी तेल अवीव में हूं. जहां आज भी ईरान की तरफ से मिसाइल से हमला किया जाता रहा. पश्चिम एशिया में युद्ध कब तक चलेगा इस सवाल पर इजरायल ने बड़ी बात कही है. दावा किया कि उसने कम से कम 3 हफ्ते तक युद्ध जारी रखने की योजना बनाई है. अमेरिका और इज़राइल के बीच ईरान पर युद्ध तीसरे हफ्ते में प्रवेश कर गया है, जिससे तेल की कीमतों पर असर पड़ रहा है. पिछले 15 दिनों में ईरान पर भारी बमबारी हुई है. लेकिन उसने हथियार नहीं डाले हैं, इसके बाद इजरायल कह रहा है कि उसकी योजना अगले 3 हफ्तों तक युद्द जारी रखने की है.

चंद्रपुर में एक बाघ के सड़क पार करने के दौरान लोगों की लापरवाही सामने आई. राहगीरों ने अपनी गाड़ियां रोककर बाघ को घेर लिया और उसके बेहद करीब जाकर सेल्फी और वीडियो बनाने लगे. यह घटना दुर्गापुर-मोहुर्ली रोड की है, जो ताडोबा टाइगर रिजर्व के पास है. वीडियो वायरल होने के बाद वन विभाग कार्रवाई की तैयारी कर रहा है.







