
UP Vidhan Sabha Chunav: स्वामी प्रसाद मौर्य और बाकी नेताओं के जाने का कितना नुकसान? देखें नड्डा का जवाब
AajTak
देश के पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव को लेकर सभी राजनैतिक पार्टियां अपनी-अपनी किलेबंदी करने में जुटी हुई हैं. गोवा और पंजाब में मतदान हो चुका है तो वहीं उत्तर प्रदेश में तीन चरण का रण पूरा हो गया है. बीजेपी से लेकर सपा और अन्य दल यूपी में धुआंधार प्रचार युद्ध में लगे हुए हैं. इसी को लेकर भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने आजतक से खास बातचीत की है. इस दौरान जेपी नड्डा से जब पूछा गया कि क्या स्वामी प्रसाद मौर्य और बाकी नेताओं के पार्टी छोड़कर जाने से यूपी में बीजेपी को नुकसान हो सकता है? वीडियो में देखें नड्डा का जवाब.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.










