UP Nagar Nikay Chunav: सबको आरक्षण लिस्ट का इंतजार, जानें कौन लड़ सकेगा पार्षद और सभासद का चुनाव
AajTak
नगर निकाय चुनाव लड़ने के लिए आयोग द्वारा उम्र सीमा भी निर्धारित की गई है. जिसके तहत नगर निगम के महापौर और नगर पालिका परिषद /नगर पंचायत के अध्यक्ष पद के प्रत्याशी की उम्र 30 वर्ष से अधिक होनी चाहिए. वहीं नगर निगम के पार्षद और नगर पालिका नगर पंचायत के सदस्यों की न्यूनतम उम्र 21 वर्ष होनी चाहिए.
UP Nagar Nigam Election: यूपी में नगर निकाय चुनाव की तैयारियां जोरों पर हैं. वोटर लिस्ट के बाद अब सबकी निगाहें आरक्षण लिस्ट पर है. यूपी में निकाय चुनाव की तैयारियों में जुटे राजनीतिक दल और संभावित प्रत्याशियों को अब मेयर की सीट और वार्डों में आरक्षण का इंतजार है. यूपी में अभी वार्डों का रैपिड सर्वे पूरा हो गया है. इसके बाद महापौर की सीट और वार्डों का आरक्षण तय होगा. आरक्षण लिस्ट के लिए समय सीमा भी तय कर दी गई है. नगर निगम में मेयर यानी महापौर और पार्षदों को चुना जाता है.जबकि नगर पालिका और नगर पंचायतों में अध्यक्ष और सभासद चुने जाते हैं.
जानें कौन लड़ सकता है निकाय चुनाव:
आयोग ने नगर निकाय चुनाव लड़ने के लिए उम्र सीमा भी निर्धारित की है. नगर निगम के महापौर और नगर पालिका परिषद /नगर पंचायत के अध्यक्ष पद के प्रत्याशी की उम्र 30 वर्ष से अधिक होनी चाहिए. वहीं नगर निगम के पार्षद और नगर पालिका नगर पंचायत के सदस्यों की न्यूनतम उम्र 21 वर्ष होनी चाहिए. नगर निकाय का चुनाव लड़ने के लिए प्रत्याशी को भारत का नागरिक होना चाहिए और पर्चा दाखिला करते समय प्रत्याशी के साथ दो प्रस्तावक और दो समर्थक होने चाहिए जो उसी के संबंधित वार्ड के निवासी हों. नगर निकाय चुनाव में नगर निगम नगर पालिका और नगर पंचायत क्षेत्र में निवास करने वाले मतदाता वोट डालते हैं.खास बात यह है कि नगर निकाय चुनाव के लिए इन मतदाताओं की सूची अलग से तैयार की जाती है.
कुल 198 नगर पालिका परिषद और 493 नगर पंचायतें
उत्तर प्रदेश में कुल 17 नगर निगम हैं. जिनमे आगरा,अलीगढ़,अयोध्या,बरेली,फिरोजाबाद, गाजियाबाद, गोरखपुर, झांसी, कानपुर,लखनऊ, मथुरा, मेरठ, मुरादाबाद,प्रयागराज,सहारनपुर, शाहजहांपुर और वाराणसी शामिल हैं.इनमें शाहजहांपुर को हाल ही में नगर निगम की श्रेणी में लाया गया है.इस बार शाहजहांपुर मे नगर निगम के लिए पहली बार वोट डाले जाएंगे. इसके साथ ही उत्तर प्रदेश में कुल 198 नगर पालिका परिषद और 493 नगर पंचायतें हैं.
जल्द जारी होगी वोटर लिस्ट:

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.









