
UP Flood Update: गंगा-यमुना के तेवर से बढ़ी टेंशन, रिहायशी इलाकों में घुसा नदी का पानी, प्रयागराज में जनजीवन प्रभावित
AajTak
Flood Like Situation in UP: प्रयागराज और वाराणसी में गंगा नदी का जलस्तर बढ़ गया है. कई जगह निचले रिहायशी इलाकों में नदी का पानी भरने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. बाढ़ से संभावित सभी इलाकों की मॉनिटरिंग की जा रही है. बाढ़ से नमो घाट से अस्सी तक पर्यटकों के आने पर रोक लगा दी गई है.
Uttar Pradesh Weather: पहाड़ों पर हो रही भारी बारिश का असर उत्तर प्रदेश में भी देखने को मिल रहा है. यूपी में गंगा-यमुना समेत कई नदियों का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है. प्रयागराज और वाराणसी में गंगा उफान पर है. कई शहरों में गंगा नदी का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर बह रही है.
प्रयागराज में गंगा से सटे रिहायशी इलाकों में नदी का पानी पहुंच गया है. तटवर्ती आबादी वाले इलाकों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं. प्रयागराज के अलावा वाराणसी में भी गंगा और यमुना का जलस्तर बढ़ गया है. कई जगह निचले रिहायशी इलाकों में नदी का पानी भरने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.
पहाड़ी इलाकों में हो रही भारी बारिश और बैराज से पानी छोड़े जाने से प्रयागराज से लेकर मीरजापुर, वाराणसी होते हुए बलिया तक में गंगा-यमुना नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है. बीते चार दिनों में करीब छह मीटर जलस्तर बढ़ने से वाराणसी के सभी 84 घाटों की सीढ़ियां जलमग्न हो गई हैं.
#WATCH | Normal life severely affected as water from overflowing Ganga-Yamuna rivers enters residential areas in Prayagraj, Uttar Pradesh pic.twitter.com/0H0QlbifEW
जानकारी के मुताबिक, वाराणसी में गंगा के घाट पर आरती को सांकेतिक रूप से करने का निर्देश दिया गया है. बाढ़ से संभावित सभी इलाकों की मॉनिटरिंग की जा रही है. बाढ़ से नमो घाट से अस्सी तक पर्यटकों के आने पर रोक लगा दी गई है.
वहीं, मौसम की बात करें तो उत्तर प्रदेश में मौसम साफ है. प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आज (रविवार), 21 अगस्त को न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. इसके अलावा बादलों की आवाजाही के बीच कुछ स्थानों पर हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है.

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.









