
UP elections से लेकर PM की सुरक्षा पर सियासत पर बात, VK Singh ने दिए जवाब
AajTak
उत्तर प्रदेश में चुनाव करीब हैं और प्रधानमंत्री की सुरक्षा में चूक का मुद्दा भी सियासत का केंद्र बना हुआ है. माना जा रहा है कि पांच राज्यों में चुनाव के बीच भारतीय जनता पार्टी इसे भुनाने वाली है और सियासी फायदे की पुरजोर कोशिश करेगी. इन्हीं सब मसलों के बीच आजतक एंकर चित्रा त्रिपाठी ने बीजेपी के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री वीके सिंह से यूपी के मुद्दों और पीएम की सुरक्षा पर हो रही सियासत पर खास बातचीत की. देखें ये खास शो.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.










