
UP Elections: चुनाव में प्रचार के लिए बीजेपी की महिला नेता आगे, लखनऊ में अपर्णा यादव और अदिति सिंह का स्वागत
AajTak
यूपी में चुनाव की सरगर्मियां जोर पकड़ने लगी है. आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गाजियाबाद के दौरे पर हैं. वहीं आज उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव में प्रचार के लिए बीजेपी की महिला नेता मैदान में उतर आईं हैं. चुनाव में ऐसे कई नए चेहरे हैं जो चुनाव से पहले सुर्खियां बटोर रहे हैं. इनमें मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू अपर्णा यादव से लेकर अदिति सिंह तक शामिल हैं. आज बीजेपी के लखनऊ दफ्तर में अपर्णा यादव और अदिति सिंह का स्वागत किया गया. प्रेस कॉन्फ्रेंस में अपर्णा यादव जो कि हाल ही में बीजेपी में शामिल हुईं हैं उन्होंने कहा कि मैं एक ही बात कहना चाहती हूं मैंने इस पार्टी को राष्ट्रवाद की वजह से चुना है, वहीं अदिति सिंह ने कहा कि बीजेपी की नई योजनाएं महिला हित में हैं, और किसी भी पार्टी ने भाजपा से ज्यादा महिला केंद्रित योजनाएं नहीं दी हैं. देखें ये एपिसोड.

जंग के 26 दिन हो गए हैं. महायुद्ध अजीब मोड़ पर है. एक तरफ युद्ध विराम के काउंटडाउन की कयासबाजी है. तो दूसरी तरफ युद्ध की विभीषिका है. युद्ध का आगाज कर दुनिया को तबाही की आग में झोंकने वाला अमेरिका अब शांति की माला का जाप कर रहा है. लेकिन ये नहीं बता रहा है कि आखिर अमेरिका की ईरान में बातचीत किससे हो रही है.

आज जंग को 26 दिन बीत चुके हैं. ईरान हार मानने को तैयार नहीं है. ट्रंप अपनी जीत का ऐलान करते जा रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति अब ये दावा कर रहे हैं कि ईरान बातचीत को तैयार है. होर्मुज को लेकर ईरान से गिफ्ट मिलने का दावा भी ट्रंप ने कर दिया है. अमेरिका एक बार फिर भूमिगत परमाणु हथियारों के परीक्षण पर विचार कर रहा है.

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संस्थानों और स्कूलों में प्रतिदिन 'वंदे मातरम' गायन अनिवार्य करने के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिका को 'प्री-मैच्योर' करार देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की यह गाइडलाइन केवल एक सलाह है और इसके उल्लंघन पर किसी दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान नहीं है.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.









