
UP Elections: कैराना के बाद मथुरा... अमित शाह के दौरे के क्या हैं सियासी मायने, पश्चिमी यूपी में बदलेगी हवा?
AajTak
जाटों के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात के एक दिन बाद अमित शाह का मथुरा दौरा सियासी तौर पर बेहद अहम रहा और अब मथुरा के बाद अमित शाह मुजफ्फरनगर जा रहे हैं. चर्चा है कि 29 जनवरी को अमित शाह मुजफ्फरनगर में होंगे.
अपने मथुरा दौरे के एक दिन पहले अमित शाह ने दिल्ली में 253 जाट नेताओं और खाप पंचायतों के प्रमुखों से मुलाकात की जाटों के सभी मांगों पर विचार करने का आश्वासन दिया. साथ-साथ जयंत चौधरी को बीजेपी की तरफ आने का न्योता भी दिया.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.










