
UP election voting: सोनिया गांधी से राजनाथ सिंह तक के गढ़ में आज मतदान, चौथे चरण में नौ जिले और बड़े मुकाबले
AajTak
यूपी चुनाव में चौथे चरण (UP election phase four voting) के लिए 9 जिले की 59 सीटों पर 624 उम्मीदवारों के साथ-साथ राजनीतिक दिग्गजों की भी साख दांव पर लगी है, जिनके इलाके में आज वोटिंग है. सोनिया गांधी के रायबरेली से लेकर राजनाथ सिंह के लखनऊ और अजय मिश्र टेनी के लखीमपुर की सीटों पर अग्निपरीक्षा होनी है.
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के चौथे चरण के लिए आज वोटिंग है. इस फेज में 9 जिले की 59 सीटों पर 624 प्रत्याशी मैदान में हैं. चौथे चरण में उम्मीदवारों के साथ-साथ कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से लेकर केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र टेनी जैसे दिग्गज नेताओं के लिए भी किसी इम्तेहान से कम नहीं है. सोनिया के सामने अपने गढ़ रायबरेली को बचाए रखने की चुनौती है तो लखनऊ में राजनाथ सिंह की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है. ऐसे में देखना है कि चौथे चरण में किसका किला बचता है और किसके दुर्ग में लगती है सेंध?

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.










