
UP Election News: यूपी में आज हाईप्रोफाइल मुकाबाला, इन दिग्गजों के बीच रहेगी लड़ाई
AajTak
UP Vidhan Sabha Chunav: जाट लैंड और यादव लैंड को पार करता हुआ यूपी का चुनाव आज अवध पहुंच चुका है. यूपी में 9 जिलों की 59 सीटों पर मतदान जारी है. लखनऊ की सत्ता की लड़ाई आज सही मायने में लखनऊ की चुनावी लड़ाई है. लखनऊ की नौ सीटों पर आज वोट डाले जा रहे हैं. खास बात ये है कि इस दौर में मोदी सरकार के तीन मंत्रियों की साख का भी इम्तिहान है. बता दें कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के लखनऊ संसदीय क्षेत्र में भी मतदान है. वहीं, आवास और शहरी मामलों के राज्यमंत्री कौशल किशोर के संसदीय क्षेत्र मोहनलाल गंज में भी आज वोट पड़ रहे हैं. जबकि गृह राज्य मंत्री अजम मिश्र उर्फ टेनी के इलाके लखीमपुर खीरी में मतदान है. देखिए ये एपिसोड.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.










