
UP Election 2022: EVM पर घमासान, 3 अधिकारियों को हटाया गया, अखिलेश यादव बोले- मतगणना केंद्रों को ‘लोकतंत्र का तीर्थ’ समझें और...
ABP News
UP Election 2022: अखिलेश यादव ने ट्वीट कर कहा कि सपा-गठबंधन की जीत हो रही है, तभी तो भाजपाई धांधली की कोशिश कर रहे हैं.
UP Election 2022: उत्तर प्रदेश में महीनों से जारी चुनावी घमासान में कल वोटों की गिनती का दिन है. इससे पहले समाजवादी पार्टी (सपा) ने ईवीएम को लेकर बीजेपी और चुनाव आयोग पर सवाल उठाए हैं. सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने ट्वीट कर कार्यकर्ताओं और आम लोगों से निगरानी रखने की अपील की.
पूर्व सीएम ने कहा, ''मतगणना केंद्रों को ‘लोकतंत्र का तीर्थ’ समझकर वहां जाएं और डटे रहें और सत्तापक्ष द्वारा चुनाव परिणाम में हेराफेरी की हर साज़िश को असंभव बना दें! सपा-गठबंधन की जीत हो रही है, तभी तो भाजपाई धांधली की कोशिश कर रहे हैं.''

पत्नी से बदला लेने के लिए मासूम को उतारा मौत के घाट, पिता ने चीकू में जहर देकर 2 साल की बेटी को मारा
Telangana News: तेलंगाना के यादद्री भुवनगिरी जिले में एक शख्स ने अपनी 2 साल की मासूम बेटी की हत्या कर दी. आरोपी पिता ने बच्ची को चीकू में चूहे मारने की दवा मिलाकर दी, जिसके चलते उसकी मौत हो गई.












