
UP Election 2022: Akhilesh की चुनावी सीट की घोषणा, करहल से लड़ने के पीछे क्या है सियासी गणित?
AajTak
UP Election 2022: योगी आदित्यनाथ गोरखपुर से चुनाव लड़ेंगे तो अब अखिलेश यादव ने मैनपुरी की करहल विधानसभा सीट को अपने लिए लॉक किया है. यानी यूपी में दो पार्टियों के मुख्यमंत्री पद के चेहरों ने अपनी-अपनी सीटें चुन ली है. इसमें सबसे दिलजस्प जानकारी ये है कि 18 साल बाद यूपी चुनाव में BJP और समाजवादी पार्टी के CM चेहरे चुनाव में किस्मत अजमाने उतरे हैं. बीते कई दिनों से अखिलेश के चुनावी ग्राउंड को लेकर कई तरह के दावे किए जा रहे थे, लेकिन अब ये साफ हो गया है कि अखिलेश यादव अपने होम ग्राउंड यानी मैनपुर की करहल सीट से चुनाव लड़ेगे. देखें वीडियो.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.










