
UP Election 2022: सपा-RLD के बीच सीट शेयरिंग का फॉर्मूला क्या होगा? जयंत चौधरी ने दिया जवाब
ABP News
UP Elections: समाजवादी पार्टी के साथ सीट बंटवारे पर राष्ट्रीय लोक दल प्रमुख जयंत चौधरी ने कहा कि हमारे बीच एक समझ है, हम 403 सीटों पर एक साथ लड़ेंगे.
UP Assembly Election 2022: समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव और राष्ट्रीय लोक दल के प्रमुख जयंत चौधरी एक साथ मिलकर उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव लड़ने जा रहे हैं. दोनों ही पार्टियों में गठबंधन के एलान के बाद ये चर्चा जोरों पर है कि सीट शेयरिंग का फॉर्मूला क्या होगा. इसे लेकर आरएलडी नेता जयंत चौधरी ने कहा कि हमारे बीच एक समझ है, हम 403 सीटों पर एक साथ लड़ेंगे.
बता दें कि पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती पर आज सपा व आरएलडी की संयुक्त रैली होगी. इसमें सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव व आरएलडी के मुखिया जयंत चौधरी शामिल होंगे. वह महारैली को संबोधित करेंगे. रैली के जरिये जाटलैंड की मजबूत सीट मानी जाने वाली इगलास विधानसभा सहित पूरे वेस्ट यूपी में सपा-आरएलडी शक्ति प्रदर्शन की तैयारी में है. चौधरी चरण सिंह के नाम पर आरएलडी जाटों को और सपा अन्य बिरादरियों को साधने की कोशिश करेगी. रैली को सफल बनाने के लिए दोनों पार्टियों के पदाधिकारियों ने एड़ी चोटी का जोर लगा दिया है.
