
UP Election 2022: दूसरे राज्य की 'आधी आबादी' कर रही प्रचार, किटी पार्टी का भी इंतजाम
AajTak
UP Election: चुनाव जीतने के लिए पार्टियां कई हथकंड़े अपना रही हैं. भाजपा ने भी प्रचार के लिए नया तरीका अपनाया है. बता दें कि यूपी में चुनाव प्रचार के लिए दूसरे राज्यों से आकर महिलाओं ने कमान संभाली हुई है. ये महिलाएं लोगों को घर-घर जाकर बीजेपी को वोट देने की अपील कर रही हैं.
UP Election: इस बार यूपी विधानसभा चुनाव के केन्द्र में आधी आबादी है. सभी पार्टियां महिलाओं के वोट पाने का दावा कर रही हैं. इस बीच बीजेपी ने महिला वोटरों तक पहुंचने के लिए दूसरे राज्यों की महिला कार्यकर्ताओं को भी यूपी में चुनाव प्रचार के लिए उतारा है. ये महिलाएं घर-घर जाकर महिलाओं से सम्पर्क कर रही हैं. वहीं पार्टी से महिलाओं को जोड़ने के लिए किटी पार्टी की तर्ज़ पर 'कमल किटी क्लब' जैसे आयोजन भी कर रही हैं.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.










