
UP Election 2022: गाजियाबाद में सीएम योगी आदित्यनाथ का रोड शो, जानें क्या है पूरा रूट
ABP News
UP Elections: यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आज गाजियाबाद में रोड शो है, जिसको लेकर जिला प्रशासन ने अपनी तैयारियां पूरी कर ली है. आसपास की इमारतों पर भी पुलिस बल की तैनाती की जा रही है.
UP Assembly Election 2022: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आज गाजियाबाद में रोड शो है. जिसको लेकर जिला प्रशासन अलर्ट मोड में नजर आ रहा है. जिला प्रशासन ने अपनी सभी तैयारियां पूरी कर ली है. कालका गढ़ी चौक से चौधरी मोड़, घण्टाघर होकर जिस रास्ते से जन विश्वास यात्रा निकलेगी, उन सभी रास्तों पर पुलिस की बैरिकेडिंग और पुलिस दस्ते की तैनाती कर दी गई है.
गाजियाबाद में कालका गढ़ी चौराहे पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आकर अपना रोड शो का शुभारंभ करेंगे. यहां जिले में सुरक्षा कार्य में लगे गाजियाबाद के एसपी सिटी निपुण अग्रवाल के मुताबिक मुख्यमंत्री योगी के पूरे रोड शो के रास्ते को 2 जोन और पांच सेक्टर में डिवाइड किया गया है. जहां जोन की जिम्मेदारी एएसपी लेवल के अधिकारी संभाल रहे हैं. वही सेक्टर लेवल की जिम्मेदारी सीओ लेवल के अधिकारी संभाल रहे हैं. पूरे रोड शो के रूट की निगरानी उनके द्वारा की जा रही है. आसपास की इमारतों पर भी पुलिस बल की तैनाती की जा रही है.

रामनवमी पर सीएम धामी ने दी सौगात, देहरादून-पिथौरागढ़ विमान सेवा शुरू, सिर्फ 1 घंटे में पूरा होगा सफर
Dehradun News In Hindi: सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि रामनवमी के अवसर पर शुरू हुई यह सेवा न केवल आम लोगों की सुविधा बढ़ाएगी, बल्कि सामरिक दृष्टि से भी बेहद महत्वपूर्ण है.












