
'ईरान ने हमें तेल के 10 टैंकर दिए', डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा, कहा- इन पर लगा था पाकिस्तानी झंडा
ABP News
Iran US Isreal War: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ईरान को समझौता करना होगा या फिर हमले का सामना करना पड़ेगा. उन्होंने कहा कि ईरान की तेल आपूर्ति पर नियंत्रण करना यूएस के लिए एक विकल्प है.
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार (26 मार्च 2026) को कहा कि ईरान ने उन्हें 10 ऑयल टैंकर गिफ्ट किए हैं. ट्रंप के अनुसार 8 टैंकर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को पार चुके हैं और सभी पर पाकिस्तान के झंडे लगे हैं. उन्होंने कहा कि ईरान ने युद्ध समाप्त करने की गंभीरता को दिखाते हुए ऐसा किया है. ट्रंप ने कहा कि ईरान को स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरने वाले जहाजों से टोल नहीं लेना चाहिए, लेकिन वह ऐसा कर रहा है.
डील नहीं हुआ तो हमला जारी रहेगा: ट्रंप
डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ईरान को समझौता करना होगा या फिर हमले का सामना करना पड़ेगा. उन्होंने कहा, 'ईरान के पास अब मौका है कि वह अपनी परमाणु महत्वाकांक्षाओं को हमेशा के लिए त्याग दे और एक नए रास्ते पर आगे बढ़े. हम देखेंगे कि वे ऐसा करना चाहते हैं या नहीं. अगर वे ऐसा नहीं करते हैं तो हम उनके लिए सबसे बुरा सपना साबित होंगे. फिलहाल हम हमला जारी रखेंगे.'
ईरान का समाधान वेनेजुएला जैसा होगा?

रामनवमी पर सीएम धामी ने दी सौगात, देहरादून-पिथौरागढ़ विमान सेवा शुरू, सिर्फ 1 घंटे में पूरा होगा सफर
Dehradun News In Hindi: सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि रामनवमी के अवसर पर शुरू हुई यह सेवा न केवल आम लोगों की सुविधा बढ़ाएगी, बल्कि सामरिक दृष्टि से भी बेहद महत्वपूर्ण है.












