
LPG Crisis: देश में पेट्रोल-डीजल और एलपीजी की कोई कमी? सरकार ने बताया कितने दिनों का बचा भंडार
ABP News
सरकार ने बताया कि भारतीय तेल कंपनियों द्वारा अगले 60 दिनों के लिए कच्चे तेल की आपूर्ति का अनुबंध पहले ही किया जा चुका है. भारत के पास कुल आरक्षित क्षमता 74 दिनों की है और स्टॉक कवर करीब 60 दिन का है.
पेट्रोलियम और नेचुरल गैस मंत्रालय ने साफ तौर पर कहा है कि भारत में पेट्रोलियम और LPG सप्लाई की स्थिति पूरी तरह से सुरक्षित और कंट्रोल में है. सभी रिटेल फ्यूल आउटलेट्स के पास काफी सप्लाई है. देश में कहीं भी पेट्रोल, डीजल या LPG की कोई कमी नहीं है. मंत्रालय ने नागरिकों से अपील की है कि वे जानबूझकर गलत जानकारी फैलाने के लिए चलाए जा रहे शरारती, कोऑर्डिनेटेड कैंपेन से गुमराह न हों.
Ministry of Petroleum and Natural Gas categorically states that India's petroleum and LPG supply situation is fully secure and under control. All retail fuel outlets have enough supplies. There is no shortage of petrol, diesel, or LPG anywhere in the country. The Ministry calls… pic.twitter.com/nzwb0a4TNR
पीआईबी की प्रेस रिलीज में बताया गया है कि भारत दुनिया का चौथा सबसे बड़ा रिफाइनर और पेट्रोलियम उत्पादों का 5वां सबसे बड़ा निर्यातक है, जो 150 से अधिक देशों को रिफाइन ईंधन की आपूर्ति करता है. चूंकि भारत दुनिया का शुद्ध निर्यातक है, इसलिए घरेलू पेट्रोल और डीजल की उपलब्धता संरचनात्मक रूप से सुनिश्चित है. देश भर में सभी एक लाख से अधिक खुदरा ईंधन आउटलेट खुले हैं और बिना किसी रुकावट के ईंधन का वितरण कर रहे हैं.













