
Srinagar: 36 साल बाद खुला ऐतिहासिक रघुनाथ मंदिर, मुस्लिम पड़ोसियों ने दिया पूजा का सामान
ABP News
Srinagar News: श्रीनगर का रघुनाथ मंदिर 36 साल बाद राम नवमी पर खुला. मुस्लिम परिवारों ने पूजा सामग्री जुटाई. सरकार 15 अन्य मंदिरों का भी रेनोवेशन कर रही है.
जम्मू-कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर के फतेह कदल (डाउनटाउन इलाके) में स्थित ऐतिहासिक रघुनाथ मंदिर को 36 साल से अधिक समय के बाद आम जनता के लिए फिर से खोल दिया गया है.
राम नवमी के पावन अवसर पर मंदिर परिसर एक बार फिर वैदिक मंत्रों के उच्चारण और भक्तों की भीड़ से गूंज उठा. इस ऐतिहासिक क्षण को कश्मीर घाटी में सांस्कृतिक और धार्मिक सह-अस्तित्व की वापसी का एक बड़ा प्रतीक माना जा रहा है.
मुस्लिम परिवारों ने जुटाई पूजा सामग्री
रघुनाथ मंदिर समिति ने राम नवमी पर एक भव्य समारोह और विशेष "शुद्धिकरण" पूजा का आयोजन किया. इस आयोजन की सबसे खूबसूरत बात यह रही कि पूजा के लिए जरूरी सामग्री— जैसे चावल, लकड़ियाँ और फूल— मंदिर के आस-पास रहने वाले स्थानीय मुस्लिम परिवारों द्वारा ही जुटाई गई थी. उद्घाटन समारोह में देश के विभिन्न हिस्सों से आए कश्मीरी पंडितों के साथ-साथ बड़ी संख्या में स्थानीय मुस्लिम समुदाय के लोग भी शामिल हुए, जो आपसी अपनेपन और एकता को दर्शाता है.

रामनवमी पर सीएम धामी ने दी सौगात, देहरादून-पिथौरागढ़ विमान सेवा शुरू, सिर्फ 1 घंटे में पूरा होगा सफर
Dehradun News In Hindi: सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि रामनवमी के अवसर पर शुरू हुई यह सेवा न केवल आम लोगों की सुविधा बढ़ाएगी, बल्कि सामरिक दृष्टि से भी बेहद महत्वपूर्ण है.












