
Mumbai News: मुंबई से सटे मीरा रोड में खौफनाक वारदात, शारीरिक संबंध बनाने से किया इनकार तो मेड की ले ली जान
ABP News
Mumbai News In Hindi: मुंबई के मीरा रोड में एक दिल दहला देने वाली वारदात में घरेलू कामगार सुमन कांबले की चाकू मारकर हत्या कर दी गई. आरोप है कि यह हत्या शारीरिक संबंध बनाने से इनकार करने के कारण हुई.
मुंबई से सटे मीरा रोड इलाके में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है. साईबाबा नगर स्थित चंद्रेश एकॉर्ड्स बिल्डिंग (Chandresh Accords) में 36 वर्षीय एक घरेलू कामगार महिला की बेरहमी से चाकू मारकर हत्या कर दी गई.
हत्या का कारण महिला द्वारा शारीरिक संबंध बनाने से इनकार करना बताया जा रहा है. काशीमीरा पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए 5 विशेष टीमों का गठन किया है.
मृतक महिला की पहचान सुमन कांबले (36) के रूप में हुई है. वह काशीमीरा इलाके में अपने पति और चार बच्चों के साथ रहती थी और लोगों के घरों में काम करके अपने परिवार का पेट पालती थी. पुलिस के मुताबिक, जिस घर में यह वारदात हुई, वहां रहने वाला 42 वर्षीय आरोपी पिछले करीब एक महीने से सुमन पर शारीरिक संबंध बनाने का लगातार दबाव बना रहा था. सुमन ने इसका कड़ा विरोध किया और अपने परिवार को भी इस प्रताड़ना के बारे में बताया. बात न मानने पर सुमन ने आरोपी के बड़े भाई से उसकी शिकायत की और उस घर में काम करना छोड़ दिया.
सुमन के काम छोड़ने के कुछ दिन बाद आरोपी के बड़े भाई ने उससे दोबारा काम पर आने की गुजारिश की. उसने सुमन को भरोसा दिलाया कि उसका छोटा भाई (आरोपी) अब उस घर में नहीं रहता है. इसी भरोसे पर सुमन बुधवार शाम करीब 6:30 बजे फिर से काम पर पहुंची.

रामनवमी पर सीएम धामी ने दी सौगात, देहरादून-पिथौरागढ़ विमान सेवा शुरू, सिर्फ 1 घंटे में पूरा होगा सफर
Dehradun News In Hindi: सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि रामनवमी के अवसर पर शुरू हुई यह सेवा न केवल आम लोगों की सुविधा बढ़ाएगी, बल्कि सामरिक दृष्टि से भी बेहद महत्वपूर्ण है.












