
UP Election 2022: केंद्रीय मंत्री निरंजन ज्योति अयोध्या, मथुरा, काशी पर बड़ा बयान, जानिए क्या बोलीं
ABP News
उन्नाव पहुंची केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने सभी राजनीतिक दलों पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव जनता से माफी और प्रियंका गांधी पहले राजस्थान की महिलाओं को दिलवाएं न्याय.
उन्नाव: यूपी में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर राज्य में सियासत गरमाने लगी है. इसी कड़ी में उन्नाव पहुंची केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने सभी राजनीतिक दलों पर निशाना साधा है. साध्वी ने कहा कि पहले अखिलेश यादव जनता से माफी मांगें. उन्होंने कहा कि मुलायम सिंह ने कारसेवकों पर गोलियां चलवाई थी, अपने पिता के किए की माफी अखिलेश यादव को मांगनी होगी. वहीं उन्होंने प्रियंका गांधी पर भी निशाना साधा. उन्होंने कहा कि प्रियंका पहले राजस्थान में महिलाओं को न्याय दिलवाएं.
अखिलेश मांगे पिता के किए की माफी - साध्वी
More Related News













